क्या होता है ग्रे डिवोर्स, बॉलीवुड कपल अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते से है कोई संबंध, जानिए
बॉलीवुड कपल अभिषेक औऱ एश्वर्या बच्चन क्या तलाक ले रहे है इसकी कोई अपडेट नहीं है लेकिन इस तरह शादी के कई साल एक साथ बिताने के बाद कपल का अलग होना ग्रे डिवोर्स की श्रेणी में आता है जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
जानें क्या होता है ग्रे डिवोर्स (सौ.सोशल मीडिया)
बॉलीवुड कपल में शुमार एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर तलाक की खबरें अफवाह की तरह उड़ रही है जहां पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी दोनों कपल अलग-अलग ही नजर आए है। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबर है तो वहीं पर हालिया एक पोस्ट से इस बात को सच मानना शायद ही सही हो। शादी के 10-15 साल बाद कपल का आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ग्रे डिवोर्स होता है अभिषेक औऱ ऐश्वर्या के मामले में भी यही बात है। चलिए अच्छी तरह समझते हैं…
जानिए क्या होता ग्रे डिवोर्स
यहां पर इस तरह के डिवोर्स की बात की जाए तो, इसे लंबे समय बाद अलग होने वाला तलाक आसान शब्दों में कह सकते है इसमें जब उम्रदराज कपल्स तलाक लेते हैं यानी की कपल्स एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा सालों तक रहते हैं और 15 से 20 साल तक शादीशुदा रहने के बाद एक दूसरे से तलाक लेते हैं उसे ग्रे डिवोर्स कहते है, उस समय कपल्स की उम्र लगभग 50 साल की होती है। वेसे तो ये पश्चिम देशों में ज्यादा होता है, लेकिन आजकल भारत में भी ग्रे डिवोर्स के मामले देखने के लिए मिल रहे है।
ये है उदाहरण है इस डिवोर्स के
इस डिवोर्स के अब तक कई उदाहरण सामने आ चुके है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा का नाम आता है जिन्होंने शादी के 27 साल बाद तलाक लिया था. बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भी शादी के 20 साल बाद तलाक लिया था. अधुना भबानी और फरहान अख्तर ने भी 16 साल बाद तलाक लिया था जिसे उम्रदराज उम्र में अलग होना बताया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
स्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
फरीदा जलाल और शबाना आजमी के साथ अभिषेक बच्चन की दिखी शानदार बॉन्डिंग, अपने जेस्चर से जीता फैंस का दिल
मुंबई की ग्रैंड वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, सलमान खान के गाने पर किया शानदार डांस
क्या होते हैं ग्रे डिवोर्स के कारण
ग्रे डिवोर्स लेने की आखिर क्या वजह होती है इसके पीछे के कारण मानसिक और सामाजिक होते है कई मामलों में शादी के कई सालों में महसूस होने लगता है कि, वो एक-दूसरे के साथ खुश नहीं या एक-दूसरे की सोच आपस में नहीं मिल पाती है। कई बार रोजाना लड़ाई झगड़े बढ़ने लग जाते हैं इसलिए एक समय पर वो एक दूसरे से अलग होने के बारे में सोचते हैं। यहां कई मामलों में किसी ना किसी कपल में एक का अफेयर या मतभेद वजह बनता है। ग्रे तलाक में कपल वैसे तो पहले ही तलाक लेने का प्लान कर लेते है लेकिन बच्चे के पालन -पोषण के लिए एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं वो कपल 15 से 20 साल उस रिश्ते को निभाने के बाद तलाक लेते हैं।
