- Hindi News »
- Lifestyle »
- Gangaur Puja Is Being Held On This Day Know Why This Worship Is Necessary For Married Women
इस दिन पड़ रही है ‘गणगौर पूजा’, जानिए सुहागन महिलाओं के लिए क्यों है यह पूजा जरूरी
- Written By: नवभारत डेस्क

Image-Twitter
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाने वाला ‘गणगौर’ का त्योहार (Gangaur Puja 2023 Date) इस वर्ष 24 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन हैं। सनातन धर्म में गणगौर पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस पर्व में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, गण का अर्थ भगवान शिव एवं गौर का अर्थ माता पार्वती से है। खासतौर पर गणगौर तीज का व्रत मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता है।
यह पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर चैत्र शुक्ल की तृतीया को गणगौर तीज पर व्रत पूजन के साथ समाप्त होता है। इस तरह यह पर्व पूरे 16 दिनों तक चलता है। यह दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि विवाह योग्य कन्याएं मनपसंद वर या जीवनसाथी की कामना से ‘गणगौर तीज व्रत’ रखती हैं। आइए जानें गणगौर पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध की कगार पर पश्चिम एशिया: तेहरान-सिरीक पर अमेरिकी हमला, जवाब में ईरान ने पूरी तरह बंद किया होर्मुज
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज: आंधी और बारिश का दौर जारी, आज 34 जिलों में अलर्ट, गर्मी का भी असर
चीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ का फैसला: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का आदेश रद्द, सरकार को झटका
तिथि और शुभ मुहूर्त
गणगौर 2023 की तिथि- 24 मार्च 2023, शुक्रवार
तृतीया तिथि प्रारंभ- 23 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर
तृतीया तिथि समापन- 24 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 59 मिनट
कैसे होती है ‘गणगौर पूजा’
गणगौर की पूजा को लेकर लोगों में अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। राजस्थान में ये पर्व होली के दिन से शुरू होकर 16 दिन तक चलता हैं। इन दिनों में रोजाना शिव-पार्वती की मिट्टी से बनी मूर्ति की पूजा की जाते हैं।
गीत गाए जाते हैं। और फिर चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी गणगौर पूजा वाले दिन महिलाएं व्रत-पूजा कर कथा सुनती, मैदा, बेसन या आटे में हल्दी मिलाकर गहने बनाए जाते हैं और माता को चढ़ाते हैं। फिर महिलाएं झालरें देती हैं। नदी या सरोवर के पास मूर्ति को पानी पिलाया जाता है और फिर अगले दिन इनका विसर्जन होता है। जहां पूजा की जाती है उस जगह को गणगौर का पीहर और जहां विसर्जन होता है वो जगह ससुराल माना जाता है। गणगौर वाले दिन विवाहित महिलाओं को सुहाग की सामग्री जरूर बांटनी चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धार्मिक महत्व
गणगौर व्रत का विशेष महत्व है। इस पर्व को सुहागन और कुंवारी कन्याएं धूमधाम से मनाती है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने का विधान है। महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा पति पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस व्रत की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस व्रत के बारे में पत्नी अपने पति को नहीं बताती है और न ही प्रसाद खाने के लिए देती हैं।
Gangaur puja is being held on this day know why this worship is necessary for married women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युद्ध की कगार पर पश्चिम एशिया: तेहरान-सिरीक पर अमेरिकी हमला, जवाब में ईरान ने पूरी तरह बंद किया होर्मुज
Jun 11, 2026 | 07:31 AMमध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज: आंधी और बारिश का दौर जारी, आज 34 जिलों में अलर्ट, गर्मी का भी असर
Jun 11, 2026 | 07:22 AMचीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
Jun 11, 2026 | 07:20 AMबॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ का फैसला: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का आदेश रद्द, सरकार को झटका
Jun 11, 2026 | 07:19 AMFIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच
Jun 11, 2026 | 07:18 AMयवतमाल में किसानों का हल्लाबोल आंदोलन, फसल बीमा और कर्जमाफी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान
Jun 11, 2026 | 07:18 AMDurgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Jun 11, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM










