Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोटे बच्चों के लिए चाय क्यों है ज़्यादा नुकसानदेह, ज़रूर जानिए इसकी वजह

आमतौर पर बच्चों को चाय पिलाने की सलाह नहीं दी जाती हैं, क्योंकि इसमे कैफीन और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। कैफीन वाली चाय बच्चों के लिए असुरक्षित है। इसलिए इसके बजाय बच्चे को हर्बल चाय की आदत डालें।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jun 20, 2024 | 11:16 AM

छोटे बच्चे नहीं पीएं चाय (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चाय पीना भला किसे अच्छा नहीं लगता है। खासकर, भारतीय घरों में बड़े-बुजुर्ग चाय पीना खूब पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार घर में बड़ों को देखकर छोटे बच्चे भी चाय पीने की जिद करने लगते हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या बच्चों के लिए चाय पीना सही है। आमतौर पर इंडियन घर में जिस तरह की चाय पी जाती है, उसमें काफी मात्रा में कैफीन और चीनी होती है।

बच्चों के लिए चाय पीना होता है नुकसानदायक

ऐसे में आपको जानकारी के लिए बता दें, इस तरह का चाय पीना बच्चों या बड़ों के लिए सही नहीं है। ऐसे में आइए जानें बच्चों को चाय पीने से क्यों मना किया जाता है।

1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर बच्चों को चाय पिलाने की सलाह नहीं दी जाती हैं, क्योंकि इसमें कैफीन और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके सेवन से बच्चों को जल्दी-जल्दी पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: भारत से हार के बाद कैसी है पाकिस्तान टीम की स्थिति, उस्मान तारिक ने बताया ड्रेसिंग रूम का सच

जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती: मुंबई जैसे तटीय शहरों पर खतरा, 2030 तक 50% हरित ऊर्जा का लक्ष्य

खजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए

खेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल

2- वहीं अगर बच्चा बहुत जिद कर रहा है और उसे चाय देना जरूरी भी हो जाए, तो उसे हर्बल चाय, जैसे- कैमोमाइल टी, अदरक की चाय और सौंफ की चाय दी जा सकती है। ध्यान रखें जब भी बच्चों के लिए चाय बनाए उसमें चाय-पत्ती और शुगर की मात्रा काफी कम रखें।

3- कैफीन वाली चाय बच्चों के लिए असुरक्षित है। इसलिए इसके बजाय बच्चे को हर्बल चाय की आदत डालें। माना जाता है कि चाय के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। हालांकि, बच्चों के लिए चाय कही से भी ठीक नहीं है। इसलिए हम जो चाय बनाते हैं उसके बदले हमें बच्चों को हर्बल टी की आदत लगानी चाहिए।

4- एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अब तक किसी भी रिसर्च से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों को किस उम्र में चाय देना शुरू करना चाहिए, लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 12 साल से कम उम्र के बच्चे को चाय बिल्कुल भी न दें क्योंकि इसमे कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस कारण बच्चों के दांतो में कैविटी की समस्या और पेट खराब जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेखिका-सीमा कुमारी

Why is tea more harmful for small children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2024 | 05:07 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.