बकरीद के त्योहार में अपनों के साथ बांटें ये स्वादिष्ट पकवान, जीतें सबका दिल
यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बकरीद पर बनाना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते है इन पारंपरिक पकवानों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
ये है बकरीद स्पेशल पकवान (सौ.सोशल मीडिया)
आज देशभर में बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा, अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और बकरे की कुर्बानी देते हैं।
इसलिए इस दिन को बकरीद भी कहा जाता है। इस दिन मुस्लिम भाई बहन बकरीद की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं, जिस कारण हर घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
घरों की महिलाएं इस कोशिश में रहती हैं, कि वो पारंपरिक पकवान ही बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बकरीद पर बनाना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते है इन पारंपरिक पकवानों के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
ये है बकरीद स्पेशल पकवान
सीक कबाब
सीख कबाब एक स्वादिष्ट नॉनवेज डिश है, जिसे नॉनवेज प्रेमी चाव से खाना पसंद करते हैं। यह डिश खास अवसरों, पार्टी, गेट टुगेदर और शादियों में खूब बनाई जाती है।
अगर आप बकरीद पर मेहमानों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते है तो सीक कबाब बना सकते हैं। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे चटनी के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
यदि अपने मेहमानों को एकदम गरमागम कबाब खिलाना चाहती हैं तो उसका प्री मिक्स तैयार करके फ्रइज में रखें और जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर ग्रिल करें।
मटन कोरमा
बकरीद के शुभ मौके पर लोगों को मटन कोरमा भी खाना काफी पसंद होता है। रिच ग्रेवी में पका हुआ मटन कोरमा नान या रोटी के साथ लाजवाब लगता है। इसमें दही, प्याज, मसाले और देसी घी की खुशबू होती है, जो इसे स्वादिष्ट बना देती है। इसलिए बकरीद के मौके पर इसे भी बनाए और घर आए मेहमानों को सर्वे करें।
यह भी पढ़ें-बकरीद के दिन क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी, क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए
शीर खुरमा
शीर खुरमा एक बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्योहारों पर बनाया जाता है। बात त्योहार की हो रही है, और घर में मिठाई न बने, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में शीर खुरमा बनाइए। दूध, सेवईं, खजूर, ड्राय फ्रूट्स और केसर से बनी यह डिश ईद की जान होती है। इसे वो लोग भी मन से खाएंगे, जो ऩनवेज नहीं खाते।
शाही टुकड़ा
आपको बता दें, शीर खुरमा के अलावा आप शाही टुकड़ा भी बनाकर रख सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। शाही टुकड़ा तैयार करके इसे फ्रिज में रखें। जब मेहमानों को परोसना हो तो उस पर रबड़ी लगाएं और फिर परोसें।
यखनी पुलाव
जो भी व्यक्ति नॉनवेज खाता हो, उसे यखनी पुलाव पसंद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भी आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे बनाने में भी मटन का इस्तेमाल होता है। यखनी पुलाव के साथ रायता और मसालेदार ग्रेवी अवश्य परोसें, वो इसका स्वाद बढ़ा देंगी।
