इम्यूनिटी का बूस्टर डोज होता है वेजिटेबल जूस, सर्दियों में ऐसे कर लीजिए तैयार

मौसम बदलने और इन बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपने खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में आपको ऐसी हेल्दी डाइट में से एक वेजिटेबल जूस के बारे में बता रहे है इसका सेवन करने से सेहत को बड़ा फायदा मिलता है।
सब्जियों का जूस, सर्दियों का मौसम
सब्जियों का जूस बनाने की विधि (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vegetable Juice: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम के अलावा कई सीजनल बीमारियों का खतरा पनपने लगता है। मौसम बदलने और इन बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपने खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में आप दवाईयों के अलावा घरेलू चीजों का नुस्खा अपना सकते हैं। आज हम आपको ऐसी हेल्दी डाइट में से एक वेजिटेबल जूस के बारे में बता रहे है इसका सेवन करने से सेहत को बड़ा फायदा मिलता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

जानिए वेजिटेबल जूस बनाने का तरीका

यहां पर वेजिटेबल जूस बनाने के लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार है.. क्या चाहिए सामग्री

  • 2-3 बीटरूट
  • 3-4 आंवला
  • 1.5 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2-3 मीडियम साइज गाजर
  • 1 कप पाइनएप्पल
  • 1 गिलास गुनगुना पानी
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

जानिए कैसे करें तैयार

यहां पर इन सभी सामग्रियों की सहायता से आप वेजिटेबल जूस आसानी से बना सकते है जो इस प्रकार है..

1- सबसे पहले यहां पर चुकंदर को धोकर और छिलका हटाकर अलग रख दें। इसी के साथ गाजर और अदरक को भी स्क्रैच करके धोकर अलग रखें। आंवला का बीज निकालकर उसे 2-3 टुकड़ों में काट लें। अगर आप फल या अन्य सब्जी डाल रहे हैं, तो उन्हें भी छीलकर और काटकर अलग रखें।

2- इसके बाद आप अब एक ब्लेंडर में मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ चुकंदर, गाजर, अदरक, आंवला, पाइनएप्पल और 1 गिलास गुनगुना पानी डालकर ब्लेंड करें। सभी चीजें अच्छी तरह से महीन हो जानी चाहिए।

3- एक बड़े कटोरे में छन्नी रखें और जूस को छान लें। जूस का फाइबर और बचे हुए टुकड़े अलग हो जाएंगे।

4- इसके बाद आप इस जूस में हल्का-सा काली मिर्च का पाउडर, काला नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स करें और इसका सेवन करें।

5- बचे हुए फाइबर को फेंकने के बजाय आटा गूंथते वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आटे के पौष्टिक तत्व बढ़ेंगे।

आपका हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टिंग वेजिटेबल जूस तैयार है।

वेजिटेबल जूस पीने के फायदे

यहां पर वेजिटेबल जूस को आप नियमित पी सकते है इस पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। सर्दियों में इस जूस को पीने से खून भी साफ होता है। आपकी बॉडी से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और हेयर फॉल के साथ-साथ यह हेल्थ को भी बेहतर करता है साथ ही इस जूस को पीने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते है। इस जूस में शामिल सामग्रियां विटामिन्स और फाइबर से रिच होती हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करने के साथ गट हेल्थ में भी सुधार करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com