स्वाद और महक का परफेक्ट कॉम्बो हैं ये फेमस 5 क्रिसमस केक, जानिए इसकी खासियत
Christmas 2025: क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री, कैंडल्स औऱ सांता क्लॉज की कहानियों के साथ ही केक का महत्व भी होता है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में ऐसे ही 5 केक काफी पॉपुलर है जो आपका दिन बना देते है।
- Written By: दीपिका पाल
World Famous Christmas Cake: दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाने वाला है। इस त्योहार पर क्रिसमस ट्री, कैंडल्स औऱ सांता क्लॉज की कहानियों के साथ ही केक का महत्व भी होता है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में ऐसे ही 5 केक काफी पॉपुलर है जो आपका दिन बना देते है।
इंग्लैंड का क्रिसमस केक- यह केक पूरी दुनिया का सबसे खास केक है। एक खास फ्रूट केक होता है जिसमें कैंडीज, ड्राई फ्रूट्स, नट्स से भरपूर होते है। सारी चीजें रम या ब्रांडी में भिगोने के बाद केक में फिल की जाती हैं. जो केक को एक खास फ्लेवर देती हैं।
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
दिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
5 से 12 साल की उम्र में बच्चों को रोज खिला दें ये 7 चीजें, फिर देखिए कैसे बदलने लगती है उनकी बुद्धि और सेहत
Sweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
फ्रांस का Buche de Noel- यह केक क्रिसमस के मौके पर बेहद खास होता है। यह केक बहुत स्पॉन्जी और लंबे रोल के शेप में होता है. केक की आउटर लेयर चॉकलेट या कॉफी फ्लेवर क्रीम से कोटेड होती है. जो किसी पेड़ के तने की तरह लगती है। वहीं पर इस केक में पाउडर्ड शुगर, पत्तियों और खास मशरूम को भी सजाया जाता है।
पुर्तगाल का Bolo Rei- यह केक भी दुनियाभर के फेमस केक में से एख है। इस केक की बात करें तो, ये केक काफी फेसिनेटिंग होता है. केक का शेप किसी क्राउन की तरह होता है जिसके बीच में होल होता है। इस केक में फल और नट्स को शामिल किया जाता है। इसके अलावा इसमें Fava बीन भी छुपी होती है. जिसे भी केक में बीन वाली स्लाइज मिलती है।
इटली का Panettone- यह केक यूरोप के अलावा दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला केक है। इस केक की खासियत की बात करें तो, ये एक डोम शेप्ड केक होता है. जो ब्रेड जैसे ही टेक्सचर वाला होता है. ब्रेड की तरह ही हल्का, एयरी और ईस्ट से बना हुआ। इस खास केक में फल और किशमिश भरे होते है।
फिलीपीन्स का Bibingka- क्रिसमस के मौके पर इस केक की बात भी अलग ही होती है। इस राइस केक को नारियल तेल मिलाकर बनाया जाता है. जिसे केले के पत्ते से बने सांचों में भरकर बनाया जाता है। इस खास तरह के केक में फिलीपींस का फ्लेवर और खूशबू आती है। इस केक को कैरेमलाइज्ड कोकोनट स्ट्रिप्स से सजाया जाता है।
