गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट मिठाई है बूंदी के लड्डू, जान लीजिए इसे बनाने का आसान तरीका
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में बूंदी के लड्डू बांटे जाते है जो मिठाई गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट मिठाई है।बूंदी के लड्डू एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो अपनी कुरकुरी और मीठी स्वाद के लिए जानी जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 24, 2025 | 12:55 PM
बूंदी के लड्डू की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Boondi Laddu Recipe: हर साल की तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है। यह राष्ट्रीय त्योहार देश के हर नागरिकों के लिए बेहद खास होता है तो वहीं पर स्कूली बच्चों में देशभक्ति का अलग ही उत्साह होता है। इस दिन के मौके पर स्कूलों में बूंदी के लड्डू बांटे जाते है जो मिठाई गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट मिठाई है।बूंदी के लड्डू एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो अपनी कुरकुरी और मीठी स्वाद के लिए जानी जाती है। अगर आप इसका स्वाद घर में चखना चाहते है तो, आसान विधि के साथ इसे बना सकते है।
जानिए कैसे तैयार करें बूंदी की लड्डू
क्या चाहिए सामग्री
- चने का आटा: 1 कप
- घी: 1 कप
- चीनी: 1 कप
- दूध: 1/4 कप
- केसर: कुछ धागे
- इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
- सूजी: 1/4 कप (वैकल्पिक)
- मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता): सजाने के लिए
जानिए कैसे बनाएं बूंदी के लड्डू
- एक पैन में घी गर्म करें। चने के आटे को दूध में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल को छन्नी की मदद से गर्म घी में छोटे-छोटे बूंदों के रूप में डालें। बूंदी सुनहरी होने तक तलें और एक प्लेट में निकाल लें।
- एक पैन में चीनी और दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। चीनी घुल जाने के बाद इसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें। चाशनी को एक तार की चाशनी की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
अब चश्मा करेगा पहरा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार AI Glasses से दिल्ली की सुरक्षा, अपराधी भी नहीं बच पाएंगे
घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी तिरंगा ढोकला, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं? इन नियमों को जानना है बेहद जरूरी
स्वतंत्रता दिवस से कितना अलग होता है गणतंत्र दिवस का पर्व, जानिए दोनों दिनों के बीच का अंतर
- गर्म चाशनी में तली हुई बूंदी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। सूजी डालने पर लड्डू अधिक मजबूत बनेंगे। थोड़ा ठंडा होने के बाद हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- तैयार लड्डू को मेवों से सजाएं और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Recipe to make bundi laddu on republic day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 24, 2025 | 12:55 PM
