- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Palang Tod Mithai Is Famous In These Cities Too
बनारस ही नहीं इन शहरों में भी फेमस है पलंग तोड़ मिठाई, स्वाद चखते ही खुश हो जाता है हर कोई
इस पलंग तोड़ मिठाई का नाता बनारस से है जहां पर इसकी सुगंध के साथ ही स्वाद पसंद किया जाता है। भले ही इसका नाम सुनने में अजीब हो लेकिन यह मिठाई खाने में सबसे अच्छी लगती है
- Written By: दीपिका पाल

बनारस की पलंग तोड़ मिठाई (सौ.सोशल मीडिया)
Palang Tod Mithai: मिठाई का स्वाद, हर देश के हर कोने में अलग ही होता है जो राज्य की खासियत को दर्शाता है। देश की खास मिठाईयों में ही शुमार पलंग तोड़ मिठाई का नाम क्या आपने कभी सुना है या फिर इसका स्वाद कभी लिया है। यहां पर इस मिठाई का नाता बनारस से है जहां पर इसकी सुगंध के साथ ही स्वाद पसंद किया जाता है। भले ही इसका नाम सुनने में अजीब हो लेकिन यह मिठाई खाने में सबसे अच्छी लगती है चलिए जानते है कैसे पड़ा इस मिठाई का नाम और कहां- कहां फेमस है ये मिठाई।
जानिए कैसे पड़ा इस मिठाई का नाम
यहां पर इस पलंग तोड़ मिठाई का नाम रखने के पीछे एक कहानी प्रचलित है। इसके अनुसार कहा जाता है कि बहुत साल पहले एक हलवाई के यहां रात में दूध बचा था तो उन्होंने दूध में चीनी मिलाकर ऐसे ही रातभर छोड़ दिया। दूध अच्छी तरह पका होने के कारण वो सुबह जम गया। जिसके बाद उसको पलंग पर बैठकर तोड़ा गया। इसकी वजह से इस मिठाई का नाम पलंग तोड़ मिठाई नाम दिया गया है। इस नाम से इस मिठाई को हर जगह पर जाना जाता है।
कैसे बनती है यह खास तरह की मिठाई
इस पलंग तोड़ मिठाई को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है। इस मिठाई को दूध, चीनी, मलाई, केसर, इलायची पाउडर, ड्राई फ़्रूट्स, जायफल, जावित्री आदि को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध को करीब 4 घंटे के लिए तेज आंच पर काफी देर तक पकाया जाता है। ऐसा करने से उसमें परतें बनती जाती हैं।इसके बाद दूध में सभी सामग्री मिलाई जाती है। इस खास मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए गोबर से बने उपले को चूल्हे पर जलाकर बनाया जाता है। इसके लिए गैस स्टोव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
हर मौके की शान बढ़ाने वाले गुलाम जामुन का विदेशी कनेक्शन, जानें फारस की खाड़ी से कैसे पहुंचा भारत
Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम
नवभारत विशेष: सरकार खाद्य मिलावट से सख्ती से निपटे, खाद्य वस्तुओं की दोहरी कीमत न रखी जाए
भारत के 6 मशहूर जायकेदार शहर: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो इन शहरों की यात्रा जरूर करें
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
बनारस के अलावा और कहां फेमस है ये मिठाई
आपको बताते चलें कि, उत्तरप्रदेश के बनारस में प्रसिद्ध मिठाइयों में फेमस पलंग तोड़ बर्फी मिठाई है इसका अन्य नाम मलाई पाक के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह मुजफ्फरनगर और सीतानगर में भी काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा चांदनी चौक पर भी इस मिठाई को पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस मिठाई का स्वाद चखते ही खुश हो जाता है। काफी दूर-दूर से लोग इस मिठाई को खरीदने आते हैं।
Palang tod mithai is famous in these cities too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














