आज नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी को लगाएं केले और शहद से बना यह भोग, जानिए रेसिपी
नवरात्रि के नौ दिनों में से आज छठवां दिन माता कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित है। माता कात्यायनी की पूजा में अगर आप केले और शहद से तैयार एक खास प्रकार का भोग अर्पित करते है तो माता की कृपा आपको मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
नवरात्र में लगाएं माता कात्यायनी को इस प्रकार का भोग (सौ. सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri Food: चैत्र नवरात्रि का दौर जहां पर चल रहा है वहीं पर इस दौर में हर कोई माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना बड़े ही सच्चे मन से कर रहे है। नवरात्रि के नौ दिनों में से आज छठवां दिन माता कात्यायनी की पूजा के लिए समर्पित है। कहते हैं कि, कात्यायनी माता की पूजा को शक्ति और विजय के प्रतीक के तौर पर जानते है।
माता कात्यायनी की पूजा में अगर आप केले और शहद से तैयार एक खास प्रकार का भोग अर्पित करते है तो माता की कृपा आपको मिलती है। चलिए जानते हैं इस खास प्रकार के भोग को बनाने की रेसिपी…
1- शहद और केले से तैयार से भोग
यहां पर माता कात्यायनी की पूजा में मीठा भोग केले और शहद की मदद से बना सकते है। केला ऊर्जा से भरपूर फल है, और जब इसे शहद के साथ मिलाकर भोग बनाया जाता है, तो यह स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाता है। चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें ये खास प्रकार का भोग…
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
Mango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
क्या चाहिए सामग्री
- 2 पके हुए केले
- 2 बड़े चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ नारियल (ऑप्शनल)
- 5-6 कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
- 1 चम्मच तुलसी या माखन का प्रसाद
जानिए कैसे बनाएं यह आसान रेसिपी
यहां पर बताई गई सामग्रियों की मदद से आप केले और शहद की आसान रेसिपी तैयार कर सकते है जो इस प्रकार है…
- सबसे पहले पके हुए केले को छीलकर एक कटोरे में अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसमें शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए।
- अब इसमें इलायची पाउडर, कटा हुआ नारियल और कटे हुए मेवे डालकर मिलाएं।
- तैयार भोग को मां कात्यायानी के चरणों में अर्पित करें और फिर परिवार के साथ इसका प्रसाद ग्रहण करें।
और बना सकते है आप साबूदाना और ड्राईफ्रूट्स की खीर भी
यहां पर आप साबूदाना और ड्राईफ्रूट्स की मदद से एक खास प्रकार की खीर तैयार कर सकते है जिसे बनाना बेहद आसान है इसकी सामग्रियों के साथ जानिए आसान रेसिपी भी।
क्या चाहिए आवश्यक सामग्री
- ½ कप साबुदाना
- 4 कप दूध
- ½ कप चीनी (स्वादानुसार)
- 2 टेबलस्पून कटे हुए काजू
- 2 टेबलस्पून कटे हुए बादाम
- 2 टेबलस्पून कटे हुए पिस्ता
- 2 टेबलस्पून किशमिश
- ½ टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 टेबलस्पून घी
- 1 चुटकी केसर
जानिए बनाने की रेसिपी
- साबुदाना को धोकर 1 कप पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- एक भारी तले के बर्तन में दूध को उबालें। इसमें भीगा हुआ साबुदाना डालकर धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि साबुदाना तली में न चिपके।
- जब साबुदाना पारदर्शी हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें चीनी डालें और मिलाएं। भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और केसर दूध डालें।
- 5-7 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम या ठंडी खीर को भोग लगाएं और फिर आप भी आनंद लें।
