बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को इन 5 मिठाइयों का लगाएं भोग, मिलेगा आशीर्वाद और घुलेगी रिश्तों में मिठास
Basant Panchami Special Bhog: बसंत पंचमी के मौके पर आप माता सरस्वती को बेसन की बर्फी का भोग लगा सकते है। इसके लिए बेसन को देसी घी में सुनहरा होने तक भूनें,फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
- Written By: दीपिका पाल
Basant Panchami Special Bhog: बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाने वाली है इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। माता को पीला रंग प्रिय होता है जो समृद्धि, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार के मौके पर माता की कृपा पाने के लिए आप पीले रंग की खास 5 मिठाईयों का भोग लगा सकते है।
केसर भात- बसंत पंचमी पर पहला भोग आप केसर भात के रूप में बना सकते है। यह सबसे शुभ भोग के रूप में होता है इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर कुकर में डालें. इसके बाद इसमें दूध, चीनी और खुशबूदार केसर मिलाएं, अब कुकर का ढक्कन बंद कर 2 से 3 सीटी लगाएं। जब कुकर ठंडा हो जाए और चावल अच्छी तरह पक जाए तो ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवे डालकर सजाएं।
Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
बेसन की बर्फी- बसंत पंचमी के मौके पर आप माता सरस्वती को बेसन की बर्फी का भोग लगा सकते है। इसके लिए बेसन को देसी घी में सुनहरा होने तक भूनें,फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को एक थाली में फैलाकर ठंडा होने दें, जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें। बेसन की बर्फी को आप फ्रिज में रखकर भी कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
राजभोग- बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती को भोग लगा रहे है तो राजभोग की मिठाई सबसे सही और परफेक्ट हो सकती है। इस बनाने के लिए पहले दूध को उबालकर उसमें नींबू का रस डालें और छेना तैयार करें। छेने को अच्छे से गूंधकर छोटे गोले बना लें,इन्हें चीनी की चाशनी में पकाएं और ऊपर से केसर व सूखे मेवों से सजाकर भोग लगाएं।
सूजी का हलवा- बसंत पंचमी के मौके पर आप सूजी का हलवा बना सकते है। यह हर किसी पसंद और आसानी से बनने वाला भोग है। इसे बनाने के लिए सूजी को देसी घी में हल्का सुनहरा होने तक भूनें, फिर इसमें दूध डालकर चलाते रहें। दूध गाढ़ा होने पर चीनी और केसर मिलाएं,अंत में बादाम, काजू और पिस्ता से सजाकर भोग के लिए परोसें।
मूंग दाल का हलवा -बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती जी की पसंद का मूंग दाल का हलवा भोग लगा सकते है। इसे बनाने के लिए मूंग दाल का पेस्ट बनाकर उसे घी में सुनहरा होने तक भूनें,फिर इसमें चीनी और सूखे मेवे मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। यह हलवा स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होता है।
