Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होली पर बनाएं पारंपरिक पकवान कांजी वड़ा, ठंड के साथ घुलेगा त्योहार में मिठास का रंग

होली के त्योहार में कई एक से बढ़कर एक पकवान और ठंडाईयां बनती है जिसे खाना हर कोई पसंद करते है। वैसे तो गर्मी की शुरूआत हो गई है इसके लिए आप ठंडा और खट्टा-मीठा कांजी वड़ा ट्राई कर सकते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 20, 2026 | 11:51 AM

कांजी वड़ा बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kanji Vada Recipe: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो गई है वहीं पर इसके साथ ही इस मौसम में रंगों का त्योहार यानि होली भी मनाया जाने वाला है। होली के त्योहार में कई एक से बढ़कर एक पकवान और ठंडाईयां बनती है जिसे खाना हर कोई पसंद करते है। वैसे तो गर्मी की शुरूआत हो गई है इसके लिए आप ठंडा और खट्टा-मीठा कांजी वड़ा ट्राई कर सकते है। इस तरह की खास डिश सेहत के साथ ही त्योहार के मजे को दोगुना बढ़ा देती है। चलिए जानते है कैसे तैयार करें कांजी वड़ा…

पारंपरिक पकवान है कांजी वड़ा

यहां पर कांजी वड़ा की बात करें तो, यह सबसे पारंपरिक भारतीय व्यंजन में से एक होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा और मसालेदार लगता है। पीली सरसों, हींग, लाल मिर्च और काला नमक डालकर तैयार किया जाता है. इसे मूंग दाल के नरम और कुरकुरे वड़ों के साथ परोसा जाता है।

कैसे बनाएं

1- कांजी बनाने के लिए 1 लीटर पानी में हींग, हल्दी, पीली सरसों, नमक, काला नमक और सरसों का तेल मिलाकर रखा जाता है. इसे 3-4 दिनों तक ढ़क्कन बंद करके किसी गर्म जगह पर छोड़ दिया जाता है. रोजाना इसे 1 साफ चम्मच से हिलाने से मसाले अच्छे से घुल जाते हैं और इसका स्वाद बढ़िया हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Holi Hair Care: होली खेलने से पहले बना लें ये हेयरस्टाइल, स्टाइलिश लुक के साथ रखें बालों का ख्याल

Holi 2026: ऑफिस जाने वालों के लिए होली मनाने के 5 अनोखे तरीके, अब फीका नहीं रहेगा त्योहार!

बिना तैयारी के होली खेलना पड़ सकता है भारी; स्किन और हेयर डैमेज से बचने के लिए अभी से करें ये काम

Holi Special Dessert: घर पर बनाएं हलवाई जैसी लौकी की बर्फी, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान

2-वड़ा बनाने के लिए मूंग दाल को 2 घंटे तक भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से फेंटें, ताकि बैटर हल्का और फूल जाए. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे गोल वड़े डीप फ्राई करें. इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

3-तले हुए वड़ों को हल्के गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें. इससे वे नरम और हल्के हो जाएंगे. अब इनका एक्स्ट्रा पानी निचोड़कर तैयार की गई कांजी में डालें. वड़े जब कांजी में अच्छे से भीग जाएं, तो वे मसालेदार स्वाद को सोख लेते हैें, जिससे उनका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है।

4-कांजी वड़ा को ठंडा करके परोसें और होली के त्योहार पर परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें. इसका खट्टा-तीखा स्वाद न सिर्फ लाजवाब लगता है, बल्कि यह पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे 2-3 दिन फ्रिज में स्टोर भी किया जा सकता है, ताकि इसका स्वाद और निखर जाए।

Make traditional dish kanji vada on holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 01:17 PM

Topics:  

  • Holi
  • Holi Food

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.