घर पर आसान विधि के साथ बनाएं विंटर स्पेशल मटर गोभी खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि, हर कोई कहें वाह
Winter Specia Khichdi: घर पर आसान तरीके से बनाएं विंटर स्पेशल मटर गोभी खिचड़ी। स्वाद, पोषण और गर्माहट से भरपूर यह रेसिपी सर्दियों में सेहत के लिए बेहतरीन है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 10, 2026 | 01:54 PM
विंटर स्पेशल खिचड़ी रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Matar Gobhi Khichdi Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर सब्जी की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें ही सबसे ज्यादा मटर औऱ गोभी। इसकी सब्जी बन जाए या पुलाव हर कोई नया-नया ट्राई करते रहते है। मटर और गोभी से बना नाश्ते में पराठा और डिनर में सब्जी आपने जरूर बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको लंच के लिए विंटर स्पेशल मटर गोभी की खिचड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में जानते है। यह एक तरह की खास खिचड़ी है जिसे आप घर पर आसान विधि के साथ बनाकर तैयार कर सकते है।
जानिए मटर और गोभी की खिचड़ी बनाने की रेसिपी
यहां पर आप मटर और गोभी की खिचड़ी आसान रेसिपी के साथ बना सकते है जो इस प्रकार है।
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora Fitness: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, अच्छी नींद और घर का खाना है मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज
Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
Butter Yellow Color In Trend: समर फैशन में छाया बटर येलो कलर, हर मौके पर देगा सॉफ्ट और चिक लुक
- चावल – आधा कप
- मूंग, मसूर दाल – 1 कप
- फूलगोभी – आधा कप
- मटर – आधा कप
- प्याज – 1
- हरी मिर्च – 2
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- जीरा – आधी चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 3 कप
- हरा धनिया – सजाने के लिए
जानें बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप चावल और दाल को अच्छे से पानी में धो लें. इसके बाद आप फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आप गैस में कुकर गर्म करें, इसके बाद आप इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
- घी गर्म हो जाने के बाद आप इसमें जीरा डालें, जब ये चटकने लगे, तब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
- अब इसमें हल्दी डालकर कुछ देर चलाएं।
- 1-2 मिनट के बाद आप इसमें भिगोया हुआ चावल और दाल डाल दें. इसके तुरंत बाद फूलगोभी और मटर भी डालें।
- इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
- खिचड़ी को आप 2–3 सीटी आने तक पकाएं।
ये भी पढ़ें- आलू गोभी–मटर के हैं शौकीन, तो फटाफट बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जी, बदल …
- सीटी आ जाने के बाद आप कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने दें।
- ठंडा हो जाने के बाद आप खिचड़ी के ऊपर से हरा धनिया छिड़के और गरमा-गरम थाली में निकालकर पापड़ या अचार के साथ खाएं।
Make this winter special matar gobi khichdi at home with this easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 10, 2026 | 01:54 PM
