पोंगल के दूसरे दिन को बनाना है खास, तो घर पर बनाएं ये ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’
केरल में पोंगल त्योहार की धूम है जिसकी शुरुआत बीते दिन 14 जनवरी से हो गई है तो वहीं पर यह त्योहार 17 जनवरी तक जारी रहेगा।इसके लिए आप इस खास मौके पर ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’ बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
घर पर बनाएं सकराई पोंगल (सौ.सोशल मीडिया)
Sakkarai Pongal Dish: मकर संक्रांति के साथ ही देशभर में कई त्योहारों की शुरुआत हो गई है। यहां पर इन दिनों केरल में पोंगल त्योहार की धूम है जिसकी शुरुआत बीते दिन 14 जनवरी से हो गई है तो वहीं पर यह त्योहार 17 जनवरी तक जारी रहेगा। पोंगल पर्व का दूसरा दिन बेहद खास होता है इसके लिए आप इस खास मौके पर ट्रेडिशनल डिश ‘सकरई पोंगल’ बना सकते है।
यह एक तरह का मीठा होता है इसे चावल, दाल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस पारंपरिक डिश का स्वाद आप घर पर पाना चाहती है तो आसान विधि के साथ घर पर बना सकते है।
सकरई पोंगल बनाने के लिए क्या चाहिए सामग्री
स्वीट पोंगल बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे कम से कम एक कप चावल, एक चौथाई या इससे कुछ ज्यादा मूंग की दाल, चावल की ही मात्रा के बराबर गुड़ (स्वादनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं), तीन-चार चम्मच काजू, किशमिश, हरी इलायची, एक चौथाई कप शुद्ध देसी घी, थोड़ा सा दूध और आधा कप नारियल (कद्दूकस किया गया). इन सारी चीजों को एक साथ इकट्ठा करके रख लें ताकि बनाते वक्त परेशानी न हो.
सम्बंधित ख़बरें
Makar Sankranti 2026: उत्तर से दक्षिण तक भारत में इस दिन बदलते हैं उत्सव के रंग, यहां जानें दिलचस्प कहानियां
आज से शुरू हुआ पोंगल, सूर्य पोंगल से कन्नुम तक, हर दिन की परंपरा और महत्व
Pongal 2026: सिर्फ त्यौहार नहीं प्रकृति का आभार है पोंगल! जानें क्यों मटके से दूध का उफनना माना जाता है शुभ
पोंगल के मौके पर आपके फेस्टिव मेन्यू को परफेक्ट बना देगी ये 4 डिश, जरूर करें शामिल
जान लीजिए बनाने की विधि
यहां पर आप इन खास चीजों की सहायता के साथ सकरई पोंगल नामक हेल्दी डिश बना सकते है जो इस प्रकार है…
- चावलों को कम से कम आधा घंटा के लिए भिगोकर रख दें और मूंग दाल को भी भिगो दें।
- एक मोटे तले का पैन लें और इसमें देसी घी डालें. अब काजू, किशमिश को फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- भीगे हुए चावल और मूंग दाल को पानी सहित कूकर में डालें और मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें।
- तीन सीटी आने के बाद गैस बंद करें. इससे दाल और चावल अच्छी तरह से पक जाएंगे।
- पैन में गुड़, एक कप पानी और दो चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लें. ये चाशनी तैयार हो जाएगी।
- चाशनी तैयार होने के बाद कूकर में पके हुए चावल और दाल को अच्छी रह से मैश करें और चाशनी में मिलाएं।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
- धीमी आंच पर दूध डालकर सकरई पोंगल को पकाएं ताकि चाशनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
- जब सकरई पोंगल पककर तैयार हो जाए तो इसमें फ्राई किए हो मेवा मिलाएं साथ में इलायची पाउडर डालें।
