मूली के पराठों का स्वाद हुआ पुराना, घर पर आसान तरीके से बनाएं स्पेशल मूली कटलेट
Mooli Cutlet Recipe in Hindi: आप मूली के पराठों के अलावा कटलेट बना सकते है। यहां मूली के कटलेट वो भी बहुत स्वाद के साथ आप घर पर आसानी से बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
मूली के कटलेट (सौ.सोशल मीडिया)
How To Make Mooli Cutlets At Home: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई हरी-भरी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलता है। इस मौसम में गाजर, मूली तो आप सलाद में खाते ही होंगे। मूली का सेवन सर्दियों के मौसम के अलावा और अन्य मौसम में किया जाता है। मूली के पत्तों की सब्जी के साथ ही पराठे बनाए जाते है। अगर आपके बच्चे इन दोनों तरह से मूली खाना पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे में आप मूली के कटलेट को नाश्ते में बनाएं और खाएं। इसे बनाना काफी आसान है।
साथ ही इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। आप मूली के पराठों के अलावा कटलेट बना सकते है। यहां मूली के कटलेट वो भी बहुत स्वाद के साथ आप घर पर आसानी से बना सकते है।
जानें मूली के कटलेट बनाने का तरीका
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Sandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Mother’s Day: इस मदर्स डे अपनी सुपरमॉम को दें सरप्राइज, घर पर मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी केक।
गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
- मूली- 500 ग्राम
- आलू- 2 मीडियम साइज (उबले हुए)
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
- जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल
मूली के कटलेट बनाने की विधि
- इसके लिए आपको मूली को अच्छे से छिलना है।
- इसे आपको कद्दूकस की मदद से घीस लेना है।
- वहीं दूसरी तरफ आपको कूकर में आलू को उबालना है, ताकि कटलेट की बाइंडिग हो सके।
- फिर आपको मूली का अच्छे से निचोड़कर पानी निकालना है।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा बेसन और आलू को मैश करके डालना है।
- फिर इसमें जरूरी मसाले डालकर बाइडिंग करनी है।
- इसके लिए आपको डो को कटलेट की शेप में बनाकर थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख देना है।
- फिर आपको एक कढ़ाई में तेल को अच्छे से गर्म करना है।
- इसमें आपको कटलेट डालने हैं और अच्छे से फ्राई करना है।
- इसके बाद इसे हरी चटनी को बनाएं।
- फिर सबको सर्व करें।
- इस तरह से आपके द्वारा बनाए गए कटलेट स्वादिष्ट लगेंगे।
- मूली के कटलेट बनाते समय आप मूली को अच्छे से निचौड़ लें।
- कटलेट में आप चाहें तो बेसन या ब्रेड के क्रम्बस डालकर इसे बाइडिंग करें।
ये भी पढ़ें- कभी खाया है बिना तेल वाला अचार, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और टेस्टी
- अगर आपको डीप फ्राई कटलेट नहीं खाने हैं, तो ऐसे में आप इसे एयर फ्रायर कर सकती हैं।
- इससे आपके कटलेट और अच्छे और क्रिस्पी बनेंगे।
इस बार आप घर में ट्राई करें मूली का कटलेट। कटलेट बनाने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही स्वाद अच्छा हो जाएगा। इसे बनाना काफी आसान है आप भी इसे ट्राई करें।
