- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make A Bathua Kadhi At Home During The Winter
सर्दियों में गर्मा-गर्म घर पर बनाएं बथुआ की गाढ़ी कढ़ी, रेसिपी ऐसी की उंगलियां चाटते रह जाए हर कोई
Bathua kadhi Recipe at Home: सर्दियों में आप बथुआ की कढ़ी बनाने का प्लान कर रही है तो आपको हम आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे है। इस रेसिपी की मदद से घर पर परिवार के सभी लोगों के लिए बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

बथुआ की कढ़ी (सौ. सोशल मीडिया)
Bahtua Ki Kadhi Recipe in Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई तरह की मौसमी सब्जियां बाजार में आ जाती है। इसमें मेथी, पालक, चौलाई हो या फिर बथुआ। हमारी दादी-नानी हमेशा सर्दियों के मौसम में बथुआ की भाजी तो कभी कढ़ी खाती थी साथ ही इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में भी बात करती थी। सर्दियों में बथुआ की गाढ़ी-गाढ़ी कढ़ी अगर मिल जाए तो हर किसी की सेहत में फायदा मिल सकता है। पुराने समय में लोग आसानी से बथुआ की कढ़ी बना लेते थे और स्वाद इतना लाजवाब होता था कि, उंगलियां चाटें बिना शायद ही कोई हर पाएं।
सर्दियों में आप बथुआ की कढ़ी बनाने का प्लान कर रही है तो आपको हम आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे है। इस रेसिपी की मदद से घर पर परिवार के सभी लोगों के लिए बना सकते है। चलिए जान लेते है बथुआ की कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए होगी और इसे बनाने का तरीका भी। बता दें कि, बथुआ की कढ़ी राजस्थान की खास रेसिपी है।
जानिए बथुआ की कढ़ी की सामग्री और क्या है आसान तरीका
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
- लस्सी – 1 किलो
- बथुआ – 4-5 कप
- हरी मिर्च – एक चम्मच
- प्याज – एक कटा हुआ
- धनिया – बारीक कटी हुई एक कटोरी
- बेसन – एक कटोरी
- गरम मसाला – एक चम्मच
- लाल मिर्च – एक चम्मच
- हल्दी – आधा चम्मच
- जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- जीरा के दाने और राई के दाने – एक चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- करी पत्ता – 5-6
- अदरक का पेस्ट – एक चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 5-6
- सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
जानिए बनाने का आसान तरीका
इस स्वादिष्ट कढ़ी को बनाने के लिए आप इस आसान तरीके या स्टेप्स को अपना सकते है जो इस प्रकार है…
- लस्सी में बेसन, हल्दी और आधा चम्मच नमक लेकर मिक्स कर लें, ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां नहीं रहनी चाहिए।
- लस्सी और बेसन अच्छे से मिक्स करके अलग रख दें।
- अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल चढ़ाकर उसमें करी पत्ते, जीरा, राई और लाल सूखी मिर्च डाल दें।
- अब इसमें हरी मिर्च डालें और कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें, इसे हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- अब कड़ाही में सभी पिसे मसालें डालकर हिलाएं और अच्छे से पका लें।
- इसके बाद कड़ाही में बथुआ डाल दें, आपको कड़ाही में बथुआ अच्छे से पका लेना है। इसे ढककर पका लें।
- जब बथुआ पक जाए और सॉफ्ट हो जाए तो उसमें लस्सी का मिश्रण डाल दें।
- अच्छे से मिक्स करें और हिलाते हुए पकाएं।
- उबाल आने तक पकाने के बाद स्वादानुसार थोड़ा नमक डाल लें।
ये भी पढे़ं- हरी मिर्च का हलवा स्वाद ऐसा कि गाजर का हलवा भी पड़ जाए फीका, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- 15 से 20 मिनट में कढ़ी में उबाल आ जाएगा. उबाल आने के बाद इसमें थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें, बस तैयार है आपकी कढ़ी।
- इस तैयार कढ़ी को आप पूरे परिवार के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं. इस गाढ़ी-गाढ़ी कढ़ी को खाकर सभी प्लेट क्या उंगलियां तक चाटते रह जाएंगे।
Make a bathua kadhi at home during the winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














