इस तरह से बनाएं लहसुन की चटनी, भूल जाएंगे बाहर का टेस्ट, जानें बनाने का तरीका

हसुन के बिना खाने का स्वाद अधूरा है। साथ ही इसकी महक खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। ऐसे में हम आपको लहसुन की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।
इस तरह से बनाएं लहसुन की चटनी, भूल जाएंगे बाहर का टेस्ट, जानें बनाने का तरीका
लहसुन की चटनी(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 Lahsun Ki Chutney Recipe: दाल हो या सब्जी सभी में लहसुन जरूर मिक्स किया जाता है। क्योंकि लहसुन के बिना खाने का स्वाद अधूरा है। साथ ही इसकी महक खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। इतना ही लहसुन को सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी बेहद मददगार साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको लहसुन की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बी बेहद आसान है।

इसके साथ ही आप अपने परिवार वालों को अपने हाथ से बनी ये चटनी खिला सकते हैं। आपकी सहेलियों से लेकर रिश्तेदारों तक आपकी खूब तारीफ करेंगे और इसकी रेसिपी पूछेंगे। घर में बनी ये लहसुन की चटनी दाल-चावल के स्वाद को दोगुना कर देता है। इसी कारण से लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस चटनी को बनाने का तरीका...

बनाने की सामग्री

जीरा- 1 चम्मच

लहसुन की कलियां- 10(छिली हुई)

सूखी लाल मिर्च- 5-6

लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच

नमक स्वादानुसार

सरसों के बीज

आवश्यकतानुसार पानी

तेल- 4 चम्मच

बनाने का तरीका 

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां को छील कर धो लें।

फिर मिक्सर में सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक और पानी डालें।

इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।

दूसरी तरफ, एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के बीज डालें और उसे चटकने दें।

जब बीज चटक जाए, तो इसमें पिसी हुई चटनी डालें और ऊपर से थोड़ा सा पानी भी मिक्स करें।

इसके बाद थोड़ी देर तक इसे अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें। ताकि इसमें कच्चापन नहीं रहें।

हालांकि, चटनी को तब तक पकाएं जब तक की इसमें से तेल न छूटने लगे और ये गाढ़ी हो जाए।

ध्यान रखें चटनी को बनाते बीच-बीच में चलाते रहे हैं। जिससे यह जले नहीं।

बस अब आपकी गरमा-गरम चटनी बनकर तैयार है।

इसे दाल-चावल या पराठे के साथ आनंद लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com