लौकी के पकौड़े (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Lauki Ke Pakode: बाहर से कुरकुरे, अंदर से नरम, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक हैं ये हेल्दी पकौड़े

Lauki Ke Pakode: शाम की चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाने का मज ही कुछ और है। क्रिस्पी लौकी के पकौड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि बनाने में भी आसान और हेल्दी होते हैं।

रीता राय सागर

Lauki Ke Pakode Ki Recipe: वैसे तो कई घरों में प्याज़ के पकौड़े अकसर बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लौकी के पकौड़े चखे हैं? अगर नहीं, तो आज इस मजेदार डिश को ट्राई करने का सही समय है, जो प्याज वाले पकौड़ों को भी टक्कर दे सकती है।

ये पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं और इसलिए यह हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच पॉपुलर है। ये प्याज वाले पकौड़ों जितने ही स्वादिष्ट होते हैं। केवल इन्हें हल्की व आसानी से पचने वाली लौकी से बनाया जाता है।

लौकी के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

  • लौकी
  • बेसन
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • लाल मिर्च
  • धनिया के बीज
  • पुदीना
  • नमक
  • तेल (तलने के लिए)
लौकी (फोटो.सोशल मीडिया)

लौकी के पकौड़े बनाने की विधि (Lauki Ke Pakode)

लौकी के पकौड़े बनाने के लिए, सबसे पहले एक ताज़ी और नरम लौकी चुनें। इसे अच्छी तरह धो लें और छील लें। लौकी को कद्दूकस कर लें और एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं।

स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया के बीज, पुदीने की पत्तियां और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आखिर में, मिश्रण में बेसन मिलाएं और ध्यान रखें कि घोल गाढ़ा रहे, ज़रूरत पड़ने पर और बेसन मिला लें।

लौकी (फोटो.सोशल मीडिया)

अब एक गहरी कड़ाही में तेल गरम करें, गरम तेल में घोल के छोटे-छोटे पकौड़े डालें और सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तलें। इन ताजे बने लौकी के पकौड़ों को हरी चटनी, टोमैटो केचप या दही के साथ परोसें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम, ये पकौड़े सबको पसंद आएंगे।

बारिश के मौसम में यह डिश बच्चों और मेहमानों, दोनों की पसंदीदा हो सकती है। अगर आप इस मौसम में कुछ नया और हेल्दी आजमाना चाहते हैं, तो इन क्रिस्पी लौकी के पकौड़ों को एक बार जरूर ट्राई करें। यह पकौड़ा स्वाद और सेहत का कंप्लीट बैलेंस स्नैक है।

लौकी में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स की मात्रा

  • कार्बोहाइड्रेट: 3.39 ग्राम
  • प्रोटीन: 0.62 ग्राम
  • लिपिड: 0.02 ग्राम
  • फ़ाइबर: 0.5 ग्राम
  • आयरन: 0.2 मिलीग्राम
  • कैल्शियम: 26 मिलीग्राम
  • पोटेशियम: 150 मिलीग्राम
  • सोडियम: 2 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम: 11 मिलीग्राम
  • फ़ास्फोरस: 13 मिलीग्राम
  • ज़िंक: 0.7 मिलीग्राम
  • कॉपर: 0.026 मिलीग्राम
  • मैंगनीज: 0.066 मिलीग्राम
  • सेलेनियम: 0.2 μ ग्राम
  • विटामिन C: 10.1 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन: 0.022 मिलीग्राम
  • थायमिन: 0.029 मिलीग्राम
  • पैंटोथेनिक एसिड: 0.152 मिलीग्राम
  • विटामिन B6: 0.04 मिलीग्राम
  • नियासिन: 0.32 मिलीग्राम
  • फ़ोलेट: 6 μ ग्राम
  • ऊर्जा: 14K कैलोरी

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा