सिर्फ खाना ही नहीं केरल की संस्कृति का प्रतीक होता है ओणम साध्या, जानें कौन से व्यंजन होते है शामिल
Onam Sadhya Dish: ओणम में ओणम साध्या की परंपरा होती है यह एक बड़ी शाकाहारी थाली होती है जिसमें कई तरह के स्वाद और रंग-बिरंगे व्यंजन शामिल होते हैं। ओणम साध्या में किन व्यंजन को शामिल किया जाता है चलिए इस पर बात करते है।
- Written By: दीपिका पाल
Onam Sadhya Dish: दक्षिण भारतीय संस्कृति के खास त्योहार ओणम का दौर चल रहा है। इस त्योहार के माहौल में कई तरह की परंपराएं निभाई जाती है तो वहीं पर खानपान का महत्व भी होता है। ओणम, ओणम साध्या की परंपरा होती है यह एक बड़ी शाकाहारी थाली होती है जिसमें कई तरह के स्वाद और रंग-बिरंगे व्यंजन शामिल होते हैं। ओणम साध्या में किन व्यंजन को शामिल किया जाता है चलिए इस पर बात करते है।
स्टीम्ड राइस- ओणम के साध्या थाली में कई चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें ही स्टीम्ड राइस भी होता है जो करी, वड़ा और सॉस के साथ खाया जाता है। केले के पत्ते की एक थाली होती है जिसमें इन सभी चीजों को एक साथ थोड़ा-थोड़ा परोसा जाता है।
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
संपार्ड करी - आप साध्या की थाली में इस डिश को शामिल कर सकते है। यह मसूर दाल और नारियल से बनती है। इस करी का हल्का मसालेदार स्वाद चावल के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा यह प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है।साध्या में इसे मुख्य करी के रूप में परोसा जाता है।
सांभर और पचड़ी- ओणम साध्या में आप इस डिश को शामिल कर सकते है। सांभर, सबसे खास डिश होती है जो दाल और सब्जियों से बनता है और हल्का मसालेदार होता है। इसके अलावा डिश में पचड़ी को भी शामिल किया जाता है। पचड़ी दही, नारियल और फल या सब्जियों से बनाई जाती है। खाने को बैलेंस करने के लिए यह डिश सही होती है।
वड़ा और पापड़- ओणम साध्या की थाली में इन डिश को शामिल करते है। यहां पर वड़ा बेसन और दाल से बनता है और बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम होता है। वहीं पर पापड़ खाने को पूरा कंप्लीट करता है।
अचार- ओणम साध्या की डिश में आप अचार को शामिल करते है। यह अचार आम, नींबू या मिर्च से बनाया जाता है. इसका तीखा और खट्टा स्वाद चावल और करी के स्वाद को बढ़ाता है. अचार थाली में स्वाद बढ़ा देता है।
थालिपत्तु- आप ओणम साध्या की थाली में इस डिश को शामिल कर सकते है। इस डिश को सब्जियों और नारियल से बनाया जाता है। यह डिश हल्का और पौष्टिक होता है. थालिपत्तु चावल के साथ खाने में बहुत अच्छा लगता है। इस डिश को गोभी, बीन्स या लौकी से बनाया जाता है।
कुली- इस ओणम आप साध्या की थाली में इस डिश को शामिल किया जाता है। यह दाल और सब्जियों का मिश्रण होता है जिसे हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है। इसके अलावा चावल और करी के साथ बहुत अच्छा लगता है.
मिठाइयां- साध्या के अंत में मिठाई परोसी जाती है, यह चावल, दूध और गुड़ या शक्कर से बनती है।मिठाई थाली को पूरा करती है और उत्सव का आनंद बढ़ाती है।
