मीठी सेवई खाकर हो गए है बोर, नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी नमकीन सेवई, जानिए खास रेसिपी
Namkeen Sewai Recipe in Hindi: चाउमिन की तरह ही आप आटे की सेवई नमकीन तरीके से बना सकते है।नमकीन सेवई आपके लिए एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन हो सकती है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है।
- Written By: दीपिका पाल
नमकीन सेवई बनाने की आसान रेसिपी (सौ.डिजाइन फोटो)
Namkeen Sewai Recipe in Hindi: सुबह का नाश्ता करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। नाश्ते में पोहा, उपमा जैसे फूड आइटम्स तो आप बनाते है लेकिन बार-बार इन रेसिपीज को खाना हर किसी को पसंद नहीं होता है। सेवई, पोहा की तरह ही बेहतर नाश्ते का ऑप्शन है जिसके लिए आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। चाउमिन की तरह ही आप आटे की सेवई नमकीन तरीके से बना सकते है।नमकीन सेवई आपके लिए एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन हो सकती है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है। इसे बनाने में सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं। चलिए जानते है इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका।
जानिए नमकीन सेवई की आसान रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री :
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
भुनी हुई सेवई: 1 कप
बारीक कटी हुई सब्जियां: आधा कप (गाजर, मटर, शिमला मिर्च, प्याज)
तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
राई: आधा छोटा चम्मच
कढ़ी पत्ता: 5-6
बारीक कटी हरी मिर्च: 1
अदरक-लहसुन का पेस्ट: आधा छोटा चम्मच (अगर पसंद हो)
हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
पानी: 1.5 से 2 कप
गार्निश के लिए: नींबू का रस और हरा धनिया
जानिए रेसिपी बनाने की विधि
- अगर आपकी सेवई भुनी हुई नहीं है, तो एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें। भुनी हुई सेवई इस्तेमाल करने से सेवई आपस में चिपकेगी नहीं।
- उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें। राई और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। जब राई चटकने लगे, तो प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक पकाएं।
- कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब पैन में पानी डालें और एक उबाल आने दें। जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सेवई डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- आंच धीमी कर दें और पैन को ढक दें। सेवई को पानी सोखने और पूरी तरह पकने तक पकाएं। इसमें लगभग 5-7 मिनट लगेंगे। बीच-बीच में एक बार चला सकते हैं।
- गैस बंद कर दें। सेवई को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि वह खिली-खिली हो जाए। ऊपर से नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
