नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है पोहा, जानिए इसकी इडली बनाने की रेसिपी
नाश्ते के बेस्ट ऑप्शन पोहा होता है। यह नाश्ता सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक भी है। इसमें पोहे और इडली दोनों के गुण शामिल होते है। वैसे तो हर कोई पोहे को ऐसे ही खाना पसंद करते है लेकिन आप इसकी इडली का ऑप्शन चुनें।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Feb 03, 2025 | 02:01 PM
पोहा की इडली बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Poha Idli Recipe: सेहत के लिए खानपान को बेहतर रखना जरूरी होता है इसके लिए नाश्ते के बेस्ट ऑप्शन पोहा होता है। यह नाश्ता सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक भी है। इसमें पोहे और इडली दोनों के गुण शामिल होते है। वैसे तो हर कोई पोहे को ऐसे ही खाना पसंद करते है लेकिन आप इसकी इडली का ऑप्शन चुन सकते है। पोहा हल्का और पचने में आसान होता है, जबकि इडली प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे बनाने में तेल का कम इस्तेमाल होता है, जिससे यह सेहत के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है।
जानिए पोहा की इडली बनाने की रेसिपी
यहां पर पोहा की इडली बनाने की रेसिपी काफी आसान है तो चलिए जानते है…
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
सागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
- 1 कप पोहा (चपटा चावल)
- 1/2 कप दही
- 1/4 कप सूजी
- 1/4 कप नारियल का बुरादा
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 छोटा चम्मच राई (सरसों के बीज)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- तेल (ग्रीसिंग के लिए)
- कुछ कढ़ी पत्ते
- 1/4 कप पानी
जानिए पोहा इडली बनाने की रेसिपी
- पोहा इडली बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह धो लें और उसे 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जब पोहा नरम हो जाए, तो उसे निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
- इसके बाद एक बड़े कटोरे में भीगे हुए पोहे, दही, सूजी, नारियल का बुरादा, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, नींबू का रस, चीनी और नमक डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
- अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर उसे ठीक कर लें। इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि सूजी और पोहा अच्छी तरह फूल जाएं।
- अब एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें राई और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर इडली के सांचों को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें। फिर तैयार मिश्रण को सांचों में डालें। इडली स्टीमर में पानी गर्म करें और सांचों को स्टीमर में रख दें। इडली को 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं। जब इडली पक जाए, तो उसे सांचों से निकाल लें।
- गर्मागर्म पोहे की इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें। यह नाश्ता न सिर्फ बच्चों को पसंद आएगा, बल्कि बड़ों के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है।
Know the recipe for making poha idli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 03, 2025 | 02:01 PM
