Kala Chana Recipe: कन्या पूजन के लिए बनाएं हींग के तड़के वाले काले चने, याद आ जाएगा पुराने जमाने का स्वाद

Kanjak Kale Chane Recipe: नवरात्रि में नवमी के दिन कन्या पूजन में भोग के लिए बनाएं हींग और घी के तड़के वाले काले चने। बिना प्याज-लहसुन की यह आसान रेसिपी हलवा-पूरी के साथ भोग के लिए बेहतरीन है।
Kanya pujan hing tadka kale chane recipe.
काले चने की रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हींग और जीरे का तड़का काले चनों को देता है पुराना अर्दी फ्लेवर।

  • बिना प्याज-लहसुन के भी चने बनते हैं खुशबूदार और स्वादिष्ट।

  • हलवा-पूरी के साथ कन्या पूजन के भोग के लिए बनाए जाते हैं सूखे काले चने।

Kanya Pujan Special Kale Chane: कन्या पूजन के हलवा-पूरी के साथ परोसे जाने वाले काले चनों का स्वाद बेहद अलग होता है। बिना प्याज-लहसुन के बनने वाले इन चनों में जब घी, जीरा और हींग का तड़का लगता है, तो रसोई में खुशबू फैल जाती है। खाने का मन खुद-ब-खुद करने लगता है। इसके लिए सही मात्रा में हींग और मसालों का इस्तेमाल चनों को ऐसा स्वाद देता है कि बच्चे भी दोबारा मांगेंगे।

हींग वाले काले चने बनाने की सामग्री

  • काले चने – 1 कप

  • घी – 1 से 2 बड़े चम्मच

  • जीरा – 1 छोटा चम्मच

  • हींग – 1 से 2 चुटकी

  • अदरक – 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ

  • हरी मिर्च – 1, बारीक कटी हुई

  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच

  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

  • अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • हरा धनिया – सजाने के लिए

सॉफ्ट और रसीले काले चने को बनाने का तरीका

चनों को अच्छी तरह भिगोएं

कन्या पूजन के लिए काले चने बनाने के लिए काले चनों को धोकर 8 से 10 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें। इससे चने अच्छी तरह फूल जाएंगे और पकाने में आसानी होगी।

चनों को उबाल लें

भीगे हुए चनों का पानी निकालकर उन्हें कुकर में डालें। जरूरत के अनुसार पानी और नमक मिलाएं। मध्यम आंच पर इतने समय तक पकाएं कि चने सॉफ्ट हो जाएं। पकने के बाद अतिरिक्त पानी बचें, तो उसे अलग रख लें।

घी में लगाएं हींग और जीरे का तड़का

चने की रेसिपी बनाने के लिए एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब गैस धीमी करके हींग डालें। ध्यान रखें कि हींग जले नहीं, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है। इसके बाद कुटी हुई अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।

Kanya pujan hing tadka kale chane recipe.
Rajgira Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं अमरंथ की खीर, कम सामग्री में तैयार होगी पौष्टिक गुणों से भरपूर खीर

मसालों के साथ भूनें चने

अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें। मसालों को थोड़ा-सा भूनकर उबले हुए काले चने मिला दें। चनों को मसालों के साथ 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए भूनें, ताकि घी और मसालों का स्वाद उनमें अच्छी तरह समा जाए।

खट्टेपन से दें आखिरी स्वाद

अब अमचूर पाउडर डालें। अगर चने ज्यादा सूखे लगें, तो उबले हुए चनों का थोड़ा पानी मिला सकते हैं। कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डाल दें। तैयार हैं हींग की खुशबू वाले स्वादिष्ट काले चने।

Navbharat Live
navbharatlive.com