Tiranga Food Ideas: इस 15 अगस्त प्लेट में सजाएं देशभक्ति का स्वाद, जिनमें दिखे तिरंगे का रंग
Independence Day Food Ideas: 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर यदि आप भी खुशियां मना रहे हैं, तो प्लेट में सजाएं तिरंगे के रंग। ये आसान फूड आइडियाज जरूर ट्राई करें।
अगर आप मीठे में ट्रेडिशनल खीर बनाना चाहती हैं, तो सफेद खीर को केसरिया और हरे रंग की गार्निशिंग के साथ सजाकर खास लुक दिया जा सकता है। केसर, काजू और पिस्ता से इसे खूबसूरत बनाया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
चावल को तीन रंगों में तैयार करके खूबसूरत तिरंगा पुलाव बनाएं। केसरिया रंग के लिए गाजर या टमाटर और हरे रंग के लिए पालक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इसकी अच्छी सी प्लेटिंग करें और परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
तिरंगा इडली से दिन की शुरुआत करें। नाश्ते में सॉफ्ट इडली को केसरिया, सफेद और हरे रंग की परतों में सजाएं। तीन रंगों की इडली बनाने के लिए गाजर और पालक जैसी सामग्री से प्राकृतिक रंग दिए जा सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
पनीर टिक्का को देशभक्ति वाला ट्विस्ट देने के लिए पनीर, शिमला मिर्च और गाजर को स्क्यूअर पर लगाकर तिरंगे के रंगों में सजाएं। इसके अलावा पनीर को तीन अलग-अलग रंगों में मैरिनेट करके भी बनाया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
बच्चों के लिए मजेदार तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए तीन ब्रेड स्लाइस के बीच हरी और केसरिया चटनी की लेयर लगाकर मिनटों में तिरंगा सैंडविच तैयार किया जा सकता है। यह स्वतंत्रता दिवस की छोटी सी पार्टी के लिए आसान स्नैक है। फोटो.सोशल मीडिया
तिरंगा थीम डेजर्ट के लिए हरे, सफेद और केसरिया रंग की फ्रूट या क्रीम लेयर से आकर्षक पैरफे तैयार करें। देखने में सुंदर और ट्राईकलर की थीम के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगेगी। फोटो.सोशल मीडिया
अगर आप हेल्दी फ्रूट बाउल तैयार करना चाहते हैं, तो कीवी, केला और संतरे जैसे फलों को अलग-अलग लेयर में सजाकर खूबसूरत तिरंगा फ्रूट बाउल बना सकते हैं। सफेद लेयर के लिए योगर्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। फोटो.सोशल मीडिया