शाम के नाश्ते में बनाएं चाइनीज पकौड़े, मुंह में रखते ही कहेंगे वाह, नोट करें रेसिपी(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: शाम के नाश्ते में अक्सर लोगों को कुछ चटरपटा और स्पाइसी खाने का मन करता है, लेकिन उस वक्त समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं। जब लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं, तब लोग पास्ता या सैंडविच बना लेते हैं। लेकिन कई बार सैंडविंच और पास्ता खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप चाइनीज पकौड़ा ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी मजेदार होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका….
बनाने की सामग्री
पत्ता गोभी-1 कप (बारीक कटा हुई)
प्याज- 1/2 कप (बारीक कटा हुई)
शिमला मिर्च- 1/4 कप (बारीक कटा हुई)
गाजर- 1/4 कप (कसा हुई)
शेजवान सॉस- 1 टेबल स्पून
सॉस- 1/4 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
मैदा- 1 कप
कॉर्नफ्लोर- 1/4 कप
बेकिंग पाउडर- 1/2 टी स्पून
स्वादानुसार- नमक
तेल तलने के लिए
फुड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका
चाइनीज पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में पत्ता गोभी, प्याज, शिमला मिर्च और गाजर मिक्स करें।
फिर उसमें शेजवान सॉस, सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ ही नमक मिक्स करें
इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। दूसरी तरफ, एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, बेकिंग पाउडर डालें।
अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना लें। बैटर इतना गाढ़ा करें। जिससे दही वाला बैटर जैसा दिखे।
फिर इन सब्जियों को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब ध्यान रखें कि सब्जियां बैटर में पूरी तरह से ढक जाए।
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। फिर उस चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर लेकर गर्म तेल में डालें।
अब इसे सुनहरा होने तक दोनों तरफ से पलट-पलट कर तलें।
बस अब आपकी गरमा-गरम चाइनीज पकौड़े तैयार है।
इसे चाय के साथ सर्व करें और आनंद उठाए।
स्पेशल टिप्स
अगर आप चाहे तो इसमें अपने अनुसार या अपनी पसंद सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं।
अगर आप तीखा ज्यादा खाना पसंद करती हैं, तो अपने अनुसार मिर्ची भी तेज करती हैं।
हालांकि, इसे तलते समय ध्यान रखें कि ज्यादा इसे गोल्डन ब्राउन न करें।
इससे चाइनीज पकौड़े का टेस्ट जला-जला लगेगा।
इसके आलावा बैटर को ज्यादा पतला ना करें और ना ही ज्यादा गाढ़ा।