Dhaba Style Aloo Rosh: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं मसालेदार और चटपटी आलू की सब्जी, गरमागरम परोसें

Aloo Rosh Recipe: ढाबे जैसी मसालेदार और चटपटी आलू रोश सब्जी घर पर बनाना बेहद आसान है। जानें इसकी आसान रेसिपी और समय बचाने के टिप्स।
Dhaba style aloo rosh recipe
आलू रोशफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Spicy Aloo Sabzi: अगर रोज की साधारण आलू की सब्जी खाकर आपका भी मन ऊब गया हो, तो एक बार ढाबे पर मिलने वाली ये आलू रोश की सब्जी ट्राई करना तो बनता है। इसमें आलू को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद चटपटा और लजीज हो जाता है।

खास बात यह है कि इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। ढाबा स्टाइल आलू की कई रेसिपी में जीरा, साबुत मसाले, प्याज, टमाटर और सरसों के तेल का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

आलू रोश बनाने के लिए सामग्री

  • 5 मध्यम आकार के उबले आलू

  • 1 प्याज

  • 2 टमाटर

  • 4-5 लहसुन की कलियां

  • थोड़ा अदरक

  • 2 हरी मिर्च

  • 1 छोटा चम्मच जीरा

  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया

  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन

  • ½ छोटा चम्मच हल्दी

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला

  • ½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी

  • नमक स्वादानुसार

  • 3-4 बड़े चम्मच तेल

  • हरा धनिया

  • थोड़ा पानी

सबसे पहले तैयार करें मसाला

एक तवे पर जीरा, साबुत धनिया और अजवाइन डालकर हल्का भून लें। इन्हें ज्यादा न भूनें, वरना मसाले कड़वे हो सकते हैं। ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें।

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और कसूरी मेथी मिलाकर थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा मसाला तैयार कर लें। इस तरह मसाले सीधे तेल में जलने के बजाय अच्छी तरह पकेंगे।

आलू को दें ढाबे वाला स्वाद

उबले हुए आलू छीलकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काटने के बजाय हाथ से थोड़ा मोटा-मोटा तोड़ लें। इससे सब्जी में देसी और ढाबे जैसा रूप आएगा।

कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अब तैयार करें मसालेदार ग्रेवी

प्याज भुनने के बाद इसमें अदरक, लहसुन और टमाटर का तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। अब पहले से तैयार दरदरा मसाला भी इसमें मिला दें।

मसाले को मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए और तेल किनारों पर दिखाई देने लगे। मसाले को अच्छी तरह भूनना ही इस सब्जी के स्वाद को खास बनाएगा।

आलू डालकर पकाएं

अब इसमें मोटे टुकड़ों में तोड़े हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। करीब 5-10 मिनट तक आलू को मसाले के साथ भूनें, ताकि मसाले उसकी सतह पर अच्छी तरह चिपक जाएं।

इसके बाद थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और धीमी-मध्यम आंच पर कुछ मिनट पकने दें। आलू को साथ पकाने से आलू की सब्जी का स्वाद अच्छी तरह मिल जाता है।

Dhaba style aloo rosh recipe
Chickpea To Curd: दही जमाने के लिए छोले का इस्तेमाल! वायरल रसोई हैक आजमाने से पहले जानें पूरा सच

आखिर में डालें ये चीजें

जब ग्रेवी आपकी पसंद के अनुसार गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें। एक-दो मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम आलू रोश को पूरी, पराठे, रोटी या नान के साथ परोसें।

Navbharat Live
navbharatlive.com