BRICS Dinner Menu: गुच्छी मर्मीक, खुंब गलौटी और थक्काली सारू, दुनिया के नेताओं ने चखा भारत का अनोखा स्वाद

BRICS Gala Dinner: ब्रिक्स 2026 के गाला डिनर में भारत के मशहूर व्यंजनों को परोसा गया। इस शाकाहारी डिनर में गुच्छी, मिलेट पुलाव से लेकर जलेबी व शहतूत फिरनी तक परोसी गई। जानिए मेन्यू में क्या था खास।
Brics dinner menu 2026 khandvi gucchi millet pulao jalebi.
ब्रिक्स मेन्यूफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS नेताओं के लिए आयोजित की गई गाला डिनर में भारत के हर क्षेत्र खाना परोसा गया। इस दौरान परोसा गया मेन्यू सिर्फ खाना नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग हिस्सों के स्वाद की झलक रहा। इस मेन्यू में गुजरात की खांडवी से लेकर हिमालय की दुर्लभ गुच्छी मशरूम, दक्षिण भारतीय पोरीयल और मिलेट पुलाव तक कई तरह के व्यंजन शामिल किए गए। बता दें कि यह डिनर पूरी तरह शाकाहारी था।

शुरुआत हुई खांडवी से

डिनर की शुरुआत खांडवी (Khandvi Mille-Feuille) से की गई। इसमें बेसन से बनी स्टीम्ड खांडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते का तड़का लगाकर परोसा गया। खांडवी के साथ मेहमानों को केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग दी गई। ट्रेडिशनल गुजराती टेस्ट को मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया।

खुम्ब गलौटी में दिखा लखनऊ का अंदाज

दूसरा स्टार्टर रहा खुंब गलौटी। इसे मशरूम से तैयार किया गया था। इसे पैन में ग्रिल करके मिंट पर्ल और शीरमाल के साथ परोसा गया। लखनऊ के मशहूर गलौटी कबाब के स्वाद को शाकाहारी रूप में पेश किया गया।

पनीर लबाबदार भी मेन्यू का हिस्सा

मेन कोर्स की बात करें तो पनीर लबाबदार भी था, जिसमें सॉफ्ट पनीर को शैलोट और टमाटर की रिच ग्रेवी में पकाया गया था। यह डिश नॉर्थ इंडिया में खास तौर पर खाई जाती है।

सबसे खास रहा गुच्छी मार्मिक

मेन्यू की सबसे अलग चीजों में गुच्छी मार्मिक मशरूम रही। इसमें हिमालयी मोरेल को एस्पेरागस के साथ केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ तैयार किया गया था। गुच्छी का खास फ्लेवर अन्य मशरूम से अलग होता है।

दक्षिण भारत का स्वाद भी रहा शामिल

गाजर-बीन्स पोरियल में गाजर और बीन्स को दक्षिण भारतीय मसालों, नारियल के तेल और ताजे नारियल के साथ तैयार किया गया। इसके साथ थक्कली बेले शारू भी परोसा गया, जिसे अरहर दाल, टमाटर और करी पत्ते से बनाया गया था।

मिलेट पुलाव ने बढ़ाई मेन्यू की शान

मेन्यू में मिलेट पुलाव भी रहा। बासमती राइस और पर्ल मिलेट को सीजनल मसालों के साथ तैयार किया गया था। BRICS डिनर के मेन्यू में भारतीय मिलेट्स को स्पेशल जगह दी गई थी। मुख्य भोजन के साथ बीटरूट रायता और इंडियन ब्रेड परोसी गईं। इस प्रकार से थाली में रंग, फ्रेशनेस और अलग-अलग टेक्स्चर जोड़ने की कोशिश की गई।

Brics dinner menu 2026 khandvi gucchi millet pulao jalebi.
Chandi Wali Dal Recipe: पीएम मोदी के लिए बनी यह शाही दाल पानी नहीं, दूध में पकती है, नोट करें आसान रेसिपी

मिठाई में जलेबी से शहतूत फिरनी तक

डिनर के अंत में दो स्वीट डिश परोसी गई। पहला था पुरानी दिल्ली का फ्रूट क्रीम विथ जलेबी, जिसमें कुछ मौसमी फल और व्हिप्ड क्रीम के साथ जलेबी को परोसा गया। दूसरा था शहतूत से बनी फिरनी यानी दूध और चावल से बनी धीमी आंच पर पकाई गई फिरनी, जिसके ऊपर शहतूत और एडिबल गोल्ड लीफ लगाए गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com