Aloo Rosh Recipe: मटन जैसी ग्रेवी वाली यह आलू की डिश है खास, घर पर आसान तरीके से करें तैयार

Peshawari Aloo Rosh: यह एक स्वादिष्ट आलू की डिश है। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काली मिर्च का स्वाद इसे खास बनाता है। जानें घर पर प्रेशर कुकर में आलू रोश बनाने की आसान रेसिपी।
Aloo rosh recipe peshawari style potato curry.
आलू रोश रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Peshawari Aloo Rosh Recipe: आलू से आपने दम आलू, आलू की सब्जी और आलू टिक्की जैसी कई डिशेज बनाई होंगी, लेकिन अगर कुछ अलग और चटपटा खाने का मन है, तो आलू रोश ट्राई कर सकते हैं। यह आलू से बनने वाली शोरबे जैसी डिश है, इसकी खासियत है मसालों का स्वाद और पतली ग्रेवी। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है।

आलू रोश बनाने के लिए सामग्री

  • 4 मध्यम आकार के आलू

  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ

  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ

  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

  • 2 बड़े चम्मच तेल

  • ½ छोटा चम्मच जीरा

  • ½ छोटा चम्मच हल्दी

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला

  • नमक स्वादानुसार

  • 2 से 3 कप पानी

  • हरा धनिया सजाने के लिए

आलू रोश बनाने की विधि

सब्जियां तैयार करें

सबसे पहले आलू छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें। प्याज और टमाटर को मोटा-मोटा काटें। अदरक को लंबा काट लें और लहसुन की कलियां छीलकर तैयार रखें। हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा दें।

कुकर में डालें सभी सामग्री

प्रेशर कुकर में कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कुटी हुई काली मिर्च डालें। अब इसमें सरसों का तेल, स्वादानुसार नमक और करीब 4 कप पानी मिलाएं। अब कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर लगभग 4 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप पूरी तरह निकलने दें।

हरे धनिए से सजाकर परोसें

कुकर खोलकर ग्रेवी और आलू को हल्के हाथ से मिलाएं। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और गरमागरम परोसें।

Aloo rosh recipe peshawari style potato curry.
Falahari Vrat Recipe: सावन के आखिरी सोमवारी व्रत में बनाएं 3 तरह की स्वादिष्ट और क्रिस्पी पकौड़े, जानें रेसिपी

आलू रोश क्यों है खास?

आलू रोश की खासियत इसका पतला और खुशबूदार शोरबा है। आमतौर पर आलू की सब्जी बनाने के लिए प्याज-टमाटर को भूनकर मसाले डाले जाते हैं, लेकिन इस डिश में सभी सामग्री को एक साथ पकाया जाता है। इससे आलू में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काली मिर्च का स्वाद अच्छी तरह समा जाता है।

सरसों का तेल इसके स्वाद को अलग पहचान देता है। अगर आपको बहुत ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं है, तो हरी मिर्च और काली मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com