नवरात्रि के दौरान व्रती खा सकते हैं कुछ नया भी, बनाएं ‘फलाहारी पुलाव’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: 15 अक्टूबर से ‘शारदीय नवरात्रि’ (Shardiya Navratri 2023) शुरु होने वाले हैं। इस दौरान भक्त पूरे 9 दिनों तक मां की उपासना करते हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक व्रत करते हैं। वैसे तो कई लोग 9 दिनों में सिर्फ फलाहार ही करते हैं।
फलाहार भोजन में वैसे तो बहुत सारे ऑप्शन है मगर, लोगों को इसके बारे में बहुत कम पता है और इसलिए वह हमेशा कुटु की पूड़ी, सिंघाड़े की पूड़ी और साबूदाने की खिचड़ी खा कर ही रह जाते हैं। लेकिन, अगर आप एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो इस नवरात्रि फलहार पुलाव बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट भी होगा और आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
गरबा महोत्सव’ में हर्षल बना दोपहिया वाहन का विजेता, मनसे की ओर से लाखों के पुरस्कारों की सौगात
Navratri 2025 Mystery: इंदौर में मचा हड़कंप जब देवी के पंडाल में उतर आए ‘भूत’?
Navratri 2025: अब AI से बनाएं शुभकामनाओं के लिए खास फोटो
खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘खुश रख माई’ हुआ रिलीज, भक्ति में डूबे नजर आए ट्रेंडिंग स्टार
सामग्री
समा चावल – 1 कप
मूंगफली – 1/4 कप
आलू – 2
जीरा – 1 छोटा चम्मच
घी – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 4
हरा धनिया – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
पानी – 2 कप
सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- नवरात्रि फलाहार पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें। इसके बाद समा के चावल धोकर पानी में भिगो दें।
- 15-20 मिनट बाद चावल का पानी निकाल दें। फिर कुछ देर के लिए चावल को ढककर रख दें।
- जब आलू उबल जाए तो उसका छिलका निकाल लें और मैश करके उसमें हरी मिर्च डालें।
- अब कढ़ाई में घी डालकर गैस पर रखें। मीडियम आंच में घी को गर्म होने दें।
- जैसे घी गर्म हो जाए तो मूंगफली फ्राई करें और निकाल लें।
- फिर इसमें जीरा डालकर पकाएं। जब जीरा पक जाए तो उसमें आलू डाल दें।
- आलू में नमक डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें।
- अब इसमें समा के चावल डालें और मिश्रण को मिक्स कर लें।
- मिश्रण में पानी डालें और स्वादानुसार नमक डालते हुए इसे उबलने दें।
- जब उबाल आ जाए तो गैस को मीडियम कर दें। कढ़ाई को ढककर 20-25 मिनट के लिए पकाएं।
- जब चावल पक जाए तो गैस बंद कर दें।
- आपका फलाहारी पुलाव बनकर तैयार हैं। हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
