धनतेरस २०२३
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म में ‘धनतेरस’ (Dhanteras 2023) को महत्वपूर्ण पर्व में से एक माना जाता हैं। साल 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) भी कहा जाता है और यह हिंदू धर्म को मानने वाले वाले लोगों के लिए एक शुभ अवसर है, जो धन और समृद्धि के त्यौहार से संबंधित है।
इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी विशेष तौर पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य किसी घर की चीज को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है अगर आप इस दिन खरीदारी करते हैं तो आपकी संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है तो ऐसे में आइए जानें कब है धनतेरस और महत्व-
इस साल यह पावन त्योहार 10 नवंबर 2023 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 मिनट से लेकर शाम 07:43 मिनट तक है। हालांकि धनतेरस में हमेशा पूजा प्रदोष काल में ही किया जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। 11 नवंबर को प्रदोष का मुहूर्त नहीं है।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, 10 नवंबर को धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से शुरू होकर 7:43 तक रहेगा। इस दिन धनतेरस की पूजा के लिए 1 घंटे 56 मिनट का समय मिलेगा। इस मुहूर्त में अगर आप लक्ष्मी गणेश कुबेर श्री यंत्र आदि की पूजा आराधना करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी कुबेर और गणेश जी की पूजा आराधना करने से धन वैभव और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा आराधना का विधान है। यह आयुर्वेद के देवता कहे जाते है। अगर आप इस दिन लक्ष्मी गणेश के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा आराधना करते हैं तो उत्तम स्वास्थ्य का शुभ फल आपको प्राप्त होगा।