गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनी ‘खोया कुल्फी’ का लें आनंद, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: चिलचिलाती गर्मी ने भी दस्तक दे दी है और जल्द ही ईद का त्यौहार भी आने वाला हैं। ऐसे में रमजान के बाद ईद में अगर आप कुछ लजीज बनाना चाहते हैं तो खोया कुल्फी बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यह एक परफेक्ट डिजर्ट के साथ-साथ मेहमानों के मुंह में लजीज स्वाद घोल देगी। खोया, इलायची, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों के साथ तैयार कुल्फी का मजा आप ईद पर ले सकते हैं। तो आइए जानें कैसे खोया वाली लज़ीज़ कुल्फी तैयार की जाती है।
सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
दूध – 2 लीटर
खोया – 2 कप
चीनी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 2 चम्मच
बादाम – 3 चम्मच
पिस्ता – 2 चम्मच (कटे हुए बारीक टुकड़ों में)
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर अच्छे से उबाल दें। जैसे दूध में उबाल आ जाए तो गैस धीमी कर दें।
दूध को तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए।
फिर इसमें खोया, इलायची पाउडर, चीनी और पिस्ता बादाम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लें।
सारी चीजों को अच्छे से उबाल होने तक पकाएं। फिर 10 मिनट बाद जैसे दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
तैयार किए गए दूध को अच्छे से ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद जैसे मिश्रण ठंडा हो जाए तो कुल्फी वाले सांचे में डालकर रात भर के लिए जमने के लिए रख दें।
इस बात का ध्यान रखें कि कुल्फी को जमने के लिए 8 घंटे तक समय भी लग सकता है।
मिश्रण जब ठंडा हो जाएं तो इसे कुल्फी वाले सांचे में डालकर रात भर के लिए जमने को रख दें।
अगले दिन खाने से पहले कुल्फी को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के बाहर निकाल कर रखें।
अब पानी भरे किसी बर्तन में सांचा डालें और कुल्फी को धीरे-धीरे निकाल लें।
आपकी लजीज कुल्फी बनकर तैयार है। लंच या डिनर के बाद डेजर्ट के तौर पर आप इसे सर्व कर सकते हैं।
