

Eid Mubarak Wishes: खुशियों, भाईचारे और इबादत का पावन त्योहार ईद-उल-फितर दस्तक देने को है। रमजान के मुकद्दस महीने के बाद आने वाली यह ईद हर किसी के जीवन में नई उमंग और मिठास लेकर आती है। डिजिटल दौर में ईद की मुबारकबाद देने का अंदाज भी अब बदल चुका है। अब वो पुराने और घिसे-पिटे फॉरवर्डेड मैसेज का जमाना नहीं रहा बल्कि लोग अब कुछ यूनिक और पर्सनल तलाशते हैं।
अगर आप भी इस ईद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को सबसे पहले और सबसे अलग अंदाज में विश करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हमने आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा और रूहानी संदेश तैयार किए हैं जो आपके रिश्तों में मोहब्बत की नई चाशनी घोल देंगे।
ईद सिर्फ गले मिलने का नहीं बल्कि दिलों के मिलने का त्योहार है। अगर किसी से अनबन है तो एक प्यारा सा Eid Mubarak मैसेज भेजकर गिले-शिकवे दूर करने का यह सबसे बेहतरीन मौका है। याद रखिए आपके द्वारा भेजा गया एक छोटा सा संदेश रिश्तों की नई शुरुआत कर सकता है।