प्रोटीन के लिए सोया चंक्स खा रहे हैं? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
सोया चंक्स प्रोटीन के लिहाज से बहुत ही बढ़िया सोर्स है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोयाबीन प्रोटीन का खजाना तो है ही, साथ ही साथ इसमें फाइबर, मिनरल, विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन इस बात का भी खास ध्यान रखें कि इसके नुकसान भी हो सकते हैं। कैसे और किसे ? आइए जानें।
यूं तो सोयाबीन सेहत के लिए बेहतर है, लेकिन इसके अधिक सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से महिलाओं को पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग, मेंसट्रूअल सायकल में गड़बड़ी, भूख न लगना, अनिद्रा, तनाव, अचानक वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को फायबर युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक… सरकार को महंगाई से लेकर संविधान पर घेरने का प्लान, 23 दल होंगे शामिल
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
सोयाबीन के फायदे
प्रोटीन से भरपूर यह सोयबीन न सिर्फ एक्टिव और फिट बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि वेट लॉस, कैंसर, शारीरिक विकास, डायबिटीज़, हाई ब्लडप्रेशर, आस्टियोपोरेसिस जैसी बीमारियों में भी कारगर साबित होता है।
ये महिलाएं और डायबिटीज़ रोगी न खाएं सोयाबीन
- पीरियड्स में जिन्हें अधिक ब्लीडिंग या दर्द की समस्या होती है, उन्हें सोयाबीन खाने से बचना चाहिए।
- सोयाबीन का अवश्यकता से अधिक सेवन महिलाओं की समस्याओं को बढ़ा सकता है, जिनमें फैमिली प्लानिंग में समस्या और पीरियड में अधिक ब्लीडिंग शामिल है।
- सोयाबीन के अधिक सेवन से अक्सर एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाने से नींद न आने, तनाव, मासिक चक्र में गड़बड़ी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- सोयाबीन खाने से महिलाओं को हॉर्मोन संबंधी कई परेशानियां होती है। दरअसल इसमें मौजूद कम्पाउंड फीमेल हॉर्मोन एस्ट्रोजन की नकल करता है, जिससे महिलाओं में हार्मोन्स की गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि सोयाबीन का सेवन लिमिट मात्रा में करें।
- डायबिटीज में भी सोयाबीन खाने से परहेज करना बेहतर रहता है।
- अगर आपको डायबिटीज है और उसके बचाव के लिए दवाएं भी खा रहे हैं, तो अपनी रोजाना की डाइट से सोयाबीन या इससे बने उत्पादों को शामिल न करें। इसके अलावा अगर आपके परिवार में भी किसी को पहले डायबिटीज रह चुका है, तो सोयाबीन का घर में इस्तेमाल करना ही बंद कर दें।
पुरुषों के लिए भी नुकसानदेह
सोयाबीन का रोजाना सेवन करना पुरुषों के लिए घातक साबित हो सकता है। इसे खाने से पुरुषों में सेक्शुअल पावर कम हो जाती है। सोयाबीन खाने से पुरुषों के हॉर्मोन्स, लिबिडो पावर, स्पर्म काउंट और प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है।
