दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक… सरकार को महंगाई से लेकर संविधान पर घेरने का प्लान, 23 दल होंगे शामिल
INDIA Alliance: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इंडिया 'जनबंधन' की अहम बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होकर महंगाई और 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर मंथन करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
इंडिया गठबंधन की बैठक आज (सोर्स- सोशल मीडिया)
INDIA Alliance Meeting Delhi: राजधानी दिल्ली में आज विपक्षी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने वाली है। इसमें कुल 23 दलों के प्रमुख नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। यह बैठक दिल्ली में स्थित संविधान (कॉन्स्टिट्यूशन) क्लब में होगी। इस बैठक में इंडिया गठबंधन अगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारियों को लेकर चर्चा करने वाली है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन की बैठक की जानकारी देते हुए रविवार को कहा कि, इसमें कुल 23 दल शामिल होंगे। हालांकि इसमें तमिलनाडु में कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी पार्टी टीवीके शामिल नहीं होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में कांग्रेस टीवीके को गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव ला सकती है। जिस पर गठबंधन के बाकी दल अपनी राय सामने रखेंगे। इसके अलावा बैठक में इंडिया ब्लॉक राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर सकती है।
महंगाई पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी
माना जा रहा है कि, इंडिया ब्लॉक इस बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की योजना पर चर्चा करेगी। इसमें महंगाई के मुद्दे को और प्रमुखता से उठाने की योजना पर विचार किया जा सकता है। जयराम रमेश ने कहा कि सरकार करोड़ो भारतीयों के मतदान के अधिकार को कमजोर कर, संविधान पर आघात कर रही है। जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
23 राजनीतिक दलों ने सोमवार, 8 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली INDIA जनबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है। कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है -हालांकि उन्होंने मोदी सरकार की उन नीतियों और… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 7, 2026
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, सरकार करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं, लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं, निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही हैं।
2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्च
रमेश ने आगे कहा कि, गठबंधन 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति और भविष्य की योजना पर चर्चा करने वाला है। इसके अलावा इसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय पर हो रही, जब कुछ घटक दलों और कांग्रेस के बीच तनाव देखने को मिला है। द्रविड मुनेत्र कषगम (DMK) ने तमिलनाडु में कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए बैठक में नहीं शामिल होने का ऐलान किया है। वहीं, सीपीआई (एम) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा केरल में वाम दलों पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
