Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राइस या इडली के साथ खाएं ‘लेमन रसम’, जानिए रेसिपी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 06, 2022 | 07:30 AM

PIC: Twitter

Follow Us
Follow Us:

-सीमा कुमारी

गर्मियों में अगर आपका मन कुछ हल्का-फुल्का खाने का कर रहा है, तो ऐसे में आप ‘लेमन रसम’ (Lemon Rasam) बना सकती हैं। यह रेसिपी काफी हेल्दी और स्वादिष्ट भी है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस रेसिपी को आप चावल, इडली, डोसा या फिर यूं भी खा सकते हैं। प्रोटीन से भरी यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। आइए जानें इसे बनाने का तरीका –

 सामग्री

  • 2 टमाटर
  • 1 कप अरहर की दाल
  • 3 नींबू
  • 1 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1 मुट्ठी करी पत्ता
  • आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 मुट्ठी हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 कश्मीरी लाल मिर्च
  • आवश्यकता अनुसार नमक

बनाने की विधि

दाल को प्याले में लेकर अच्छी तरह धोकर रख लें। अब, पानी निकाल दें और दाल को 2 कप पानी के साथ लगभग 10 मिनट के लिए प्रेशर कुक कर लें। अब एक गहरे तल वाले पैन में थोड़ा घी डालें और उसमें मोटे कटे टमाटर, मिर्च, अदरक और कड़ी पत्ता डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और अब इसमें हल्दी पाउडर डाल दें। 2 बड़े कप पानी डालें और उबाल आने दें। एक बार जब आप टमाटर को गलते हुए देखें, तो उन्हें मैश करना शुरू करें।

सम्बंधित ख़बरें

Pelekai Dosa Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया का स्वादिष्ट पेलेकाई डोसा, हर बाइट में मिलेगा देसी फ्लेवर

मसाला मिलाकर प्याज डालें। अब इस मिश्रण में उबली हुई दाल डालें और लगभग 5 मिनट तक पकने दें। दूसरी ओर, रसम के लिए तड़का तैयार करना शुरू कर दें। एक छोटा पैन लें और उसमें घी डालें। घी के गर्म होने पर इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और काली मिर्च डालें। एक बार जब यह फूटने लगे, तैयार रसम में डालें, तीन नींबू निचोड़ें और चावल या इडली के साथ परोसें।

Eat lemon rasam with rice or idli know the recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2022 | 07:30 AM

Topics:  

  • Dosa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.