गणेशोत्सव पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, यहां देखें कुछ आसान डिजाइन
भारतीय घरों में तीज-त्योहार के मौकों पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप भी गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए घर के द्वार पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
भारतीय घरों में तीज-त्योहार के शुभ मौकों पर घर की साफ-सफाई के साथ घरों की सजावट करने की परंपरा बहुत पुरानी है। ऐसे में गणेश चतुर्थी को लेकर भी गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए देशभर में लोग अपने घर-गलियों को सजाने में जुटे हुए हैं। बाजार भी सजावटी चीजों से भरे पड़े हैं, जहां लोग अपनी पसंद के हिसाब से सजावट का सामान खरीद रहे हैं।
शुभ मौकों पर घरों और मंदिरों की सजावट में रंगोली भी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हैं। गणेशोत्सव के दौरान भी बप्पा के स्वागत के लिए घरों और मंदिरों के बाहर खूबसूरत रंगोलियां बनाई जाती हैं। यहां गणेशोत्सव को लेकर हम आपको कुछ रंगोली के डिजाइन और उन्हें बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस बार ट्राई कर सकते हैं…
गणपति बप्पा रंगोली डिजाइन
गणपति बप्पा के स्वागत में आप घर के मंदिर में केवल 2 रंगों की मदद लेकर भी भगवान गणेश की रंगोली आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पीले और सतरंगी रंग को चुनें। रंगोली के डिजाइन को पूरा करने के लिए साथ में हैप्पी गणेश चतुर्थी भी लिख सकते हैं। इसके अलावा बप्पा से जुड़े कुछ कोट्स को भी रंगोली के जरिये लिखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Varada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
Ram Navami 2026: रामनवमी पर बनाएं प्रभु श्री राम से जुड़ी ये सुंदर रंगोली, देखते ही रह जाएंगे पड़ोसी!
Gudi Padwa Rangoli Designs: इस बार दरवाजे पर सजाएं ये खूबसूरत रंगोली, ट्राई करें ये यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन्स
देशभक्ति से भर दें माहौल, गणतंत्र दिवस पर स्कूल और ऑफिस में इन रंगोली डिजाइंस को करें ट्राई
पत्तियों से बनी गणपति रंगोली
आप रंगों के बिना भी रंगोली को बना सकते हैं। इसके लिए आप फूलों के साथ-साथ पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गणपति रंगोली का बॉर्डर बनाने के लिए रंग-बिरंगी चूड़ियों की मदद भी ले सकते हैं। इस तरह की रंगोली आप बड़े साइज की परात या थाली में बना सकते हैं। डिजाइन को पूरा करने के लिए कुमकुम की मदद से स्वास्तिक और ॐ भी बनाया जा सकता है और रंगोली के खूबसूरत डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।
मोदक रंगोली डिजाइन
अगर आप सिंपल और जल्द ही बन जाने वाला रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो पत्ती या प्लेट के मदद से आप मोदक रंगोली को बना सकते हैं। बता दें कि मोदक का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गणपति को मोदक खाना बहुत अधिक पसंद है। इस तरह की रंगोली के सिंपल डिजाइन को पूरा करने के लिए आप साथ में वेलकम बप्पा या गणेश चतुर्थी से जुड़े कुछ शब्द लिख सकते हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
