Winter Hydration Tips: सर्दियों में कम पानी पीने की आदत शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान, इन 7 संकेतों को समझें

Dehydration In Winter: पानी की कमी से कब्ज, सिरदर्द, थकान और त्वचा का रूखापन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जानें कम पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रोजाना खुद को हाइड्रेट कैसे रखें।
Drinking less water in winter effects on body.
ठंड में पानीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठंड के मौसम में प्यास कम लगने के कारण कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं।

  • कम पानी पीने से पेशाब में जलन, कब्ज, सिरदर्द, थकान और मुंह सूखने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

  • पर्याप्त पानी के साथ सूप, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

Winter Dehydration Symptoms: गर्मी के मौसम में प्यास बार-बार लगती है, इसलिए लोग आसानी से पानी पी लेते हैं। लेकिन सर्दियों में ठंड के कारण प्यास का एहसास कम होता है। कई बार लोग घंटों तक पानी नहीं पीते। इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखाई देने लगता है। पानी की कमी से स्किन डिहाइड्रेट होने लगती है, पाचन की समस्या बढ़ जाती है और हर वक्त सिर में दर्द रहने लगता है।

सर्दियों में पानी न पीने के नुकसान

कब्ज की समस्या बढ़ सकती है

शरीर में पानी की कमी होने पर बड़ी आंत मल से ज्यादा पानी सोखती है। इससे पेट साफ करने में परेशानी होने लगती है। अगर सर्दियों में आपको बार-बार कब्ज हो रही है, तो अपना वॉटर इनटेक जरूर चेक करें।  

त्वचा रूखी और बेजान महसूस होती है

हालांकि त्वचा के रुखेपन का कारण हर बार कम पानी पीना नहीं होता है, लेकिन शरीर में पानी न पीने का असर साफ दिखता है। स्किन पर ड्राईनेस और एजिंग अधिक दिखने लगती है।  

सिरदर्द और चक्कर की समस्या बढ़ सकती हैं

पर्याप्त पानी न मिलने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे कुछ लोगों को सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने की परेशानी होने लगती है। खासकर जब आप लंबे समय तक बिना पानी पिए रहते हैं।

थकान और सुस्ती महसूस होती है

शरीर में पानी की कमी होने पर सामान्य शारीरिक कामकाज प्रभावित होता है। इससे थकान, सुस्ती और किसी काम में फोकस करने में भी समस्या होती है। इसलिए सर्दियों में भी दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

पेशाब का रंग गहरा हो सकता है

पेशाब का रंग शरीर में पानी की स्थिति के संकेत देता है। अगर पेशाब सामान्य से ज्यादा गहरा पीला और कम मात्रा में आ रहा है, तो यह पानी की कमी का संकेत होता है, लेकिन कुछ दवाएं और विटामिन से भी यूरिन का रंग बदल सकता हैं।

मुंह सूखने और सांस में बदबू

पानी कम पीने से मुंह में लार कम बनने लगता है। इससे मुंह सूखने और सांस में बदबू की समस्या बढ़ जाती है। लार मुंह को साफ रखने में मदद करती है। इससे सांस में बदबू बढ़ जाती है।

Drinking less water in winter effects on body.
Sarson Ka Saag: सरसों का साग पहली बार बना रहे हैं? स्वाद बिगाड़ सकती हैं ये 3 गलतियां, जानें सही तरीका

किडनी पर पड़ता है असर

पर्याप्त पानी पीने से किडनी को शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलता है। लंबे समय तक पानी की कमी रहने से पेशाब अधिक गाढ़ा हो जाता है और कुछ लोगों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ जाता है।

कितना पानी पीना चाहिए?

हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग होती है। यह उम्र, शारीरिक गतिविधि, खानपान, मौसम और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए सभी के लिए रोजाना 8 गिलास पानी का नियम जरूरी नहीं है। प्यास और शरीर की जरूरत के अनुसार पानी का सेवन करें।