ठंड में हर दिन पीएं इस पत्ते की चाय, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन तंत्र होगा मजबूत
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भारतीय रसोई में बहुत सारे मसाले और हर्ब्स भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है करी पत्ता, इसे मीठी नीम भी कहा जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्ता सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस बीच चीन में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के सब वेरिएंट Omicron BF.7 ने भारत समेत दुनिया में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना कमजोर इम्युनिटी वालों को अपनी चपेट में आसानी से लेता है। वैसे ऐसे हालातों में डॉक्टरी इलाज पर निर्भर होना जरूरी है। लेकिन देसी तरीकों से इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। आइए जानें करी पत्ता की चाय के फायदों के बारे में –
जानकारों के अनुसार, करी पत्ता भले ही एक मसाला है, लेकिन शरीर को इससे कई लाभ भी मिलते है। इस इंग्रेटिएंट का नियमित रूप से और सही मात्रा में सेवन करके मेटाबॉलिज्म में सुधार लाया जा सकता है। इससे आपको दो फायदे होंगे, पहला आपका डाइजेस्टिव सिस्टम यानी पाचन-तंत्र दुरुस्त रहेगा और दूसरा वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
रोज-रोज की दौड़ भाग के कारण शरीर में थकावट आना या फिर घर और ऑफिस के काम का स्ट्रेस होना बेहद आम बात है। मगर, यह बात आप जान लें कि स्ट्रेस से शरीर में दूसरी बीमारियां भी पनपने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको स्ट्रेस न सताए तो आपको करी पत्ते की चाय रोज पीनी चाहिए।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-A, फास्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स की भरमार होती है। ऐसे में ये इम्युन सिस्टम के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो साफ है। कोविड के इस दौर में काढ़ा बनाकर पीना चाहते हैं, तो इसमें कुछ करी पत्तियां पानी में डालकर इसे पिएं। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें और आप फर्क देख पाएंगे।
करी पत्ते का सेवन आप किसी भी रूप में करते हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। करी पत्ते की चाय का रोज सेवन करने से आपको त्वचा संबंधी संक्रमण के डर से भी मुक्ति मिलती है।
