क्रिसमस के मौके पर अगर आप हैं मुंबई में, इन जगहों को देखना न भूलें
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘क्रिसमस’ (Christmas Day 2023) आने में अब बस चंद दिन ही बाकी है। ऐसे में क्रिसमस को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एक्साइटेड हो जाते है, और क्रिसमस को सेलिब्रेट यानी मनाने के लिए नए-नए योजनाए भी बनाते है। जहां कुछ लोग बाहर जाकर तो वही कुछ लोग अपने आस-पास की जगहों में जाकर सेलिब्रेट यानी मनाना पसंद करते है। अगर आप मुंबई में रहते है तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर आप अपने क्रिसमस को यादगार बना सकते है। आइए जान लें।
सेंट माइकल चर्च
क्रिसमस के मौके पर आप मुंबई के सबसे फेमस चर्च सेंट माइकल जा सकते हैं। यह यहां का सबसे प्राचीन और लोकप्रिय चर्च में से एक माना जाता है। इसका निर्माण लगभग 1512-1585 के आसपास हुआ था। क्रिसमस डे के मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया है। सेंट माइकल चर्च लेडी जमशेदजी रोड, मुंबई में स्थित है।
सम्बंधित ख़बरें
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
सेंट पीटर चर्च
मुंबई के सबसे प्रसिद्ध चर्च में से एक सेंट पीटर है। इसका निर्माण पीसा (इटली) में उपस्थित चर्चों की तरह किया गया है। इस चर्च की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग आपको देखने को मिल जाएगी। क्रिसमस के मौके पर यहां सबसे अधिक लोग आते हैं। यह चर्च हिल रोड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई में स्थित है।
मुंबई में अन्य कई चर्च मौजूद है, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। अफगान चर्च, सेंट थॉमस कैथेड्रल और ग्लोरिया चर्च को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
