आज है चैत्र पूर्णिमा 2024, इन वस्तुओं का करें दान, जीवन में आएगी खुशहाली
हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। चैत्र पूर्णिमा को हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
चैत्र पूर्णिमा 2024 (फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को चैत्र महीने की पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2024) मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह पावन एवं शुभ तिथि बड़ा महत्व रखता है। कहते हैं, चैत्र माह धार्मिक कार्यों के लिए बड़ा शुभ माना जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Ji) की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, इस दौरान शुभ कार्य करने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है।
यही कारण है कि लोग इस दिन कई प्रकार की धार्मिक विधियां करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है, तो ऐसे में आइए जान लीजिए इस शुभ तिथि पर किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।
इन चीजों का करें दान
सम्बंधित ख़बरें
अमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क
कहीं उल्टे तो कहीं लेटे हुए हैं भगवान हनुमान, जानें पवनपुत्र के 5 चमत्कारी और प्रसिद्ध धाम
आज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
हनुमान जयंती आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबली
1- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा का दिन दान के लिए बड़ा ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चावल का दान करना बेहद शुभ होता है। हालांकि इसके अलावा, आप खीर का भी दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे खीर चावल की ही होनी चाहिए, जो लोग इस उपाय को श्रद्धा के अनुसार करते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
2- कहते हैं, इस दिन दूध और दही का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसे में सुबह पवित्र स्नान करें। इसके बाद विधि पूर्वक पूजा-पाठ करें। फिर दूध, दही, आदि दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं।
3- चैत्र पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती हैं।
4- चैत्र पूर्णिमा के दिन गुड़ और चने का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।
5- हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। चैत्र पूर्णिमा को हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान-पुण्य करने से पुण्य की वृद्धि होती है।
