महाशिवरात्रि को इस रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें, इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, शिव-पार्वती की मिलेगी कृपा
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी-
‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri) हिन्दुओं का सबसे बड़ा महापर्व है। शिवभक्तों में इस दिन का ख़ास महत्व होता है। यह त्योहार पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की श्रद्धा पूर्वक पूजा आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत रखने से अविवाहित महिलाओं का विवाह जल्द होता है। वहीं, विवाहित महिलाएं अपने पति के सुखी जीवन के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं।
ऐसा माना जाता है कि शिव की पूजा के समय खास रंग के कपड़े पहनने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानें इस शिवरात्रि पर कौन से रंग के कपड़े आपकी पूजा को सफल बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
ज्योतिषियों के मुताबिक, भगवान भोलेनाथ की आराधना के समय हरे रंग के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है। हरे रंग के अलावा सफेद रंग के कपड़े भी आप पहन सकते हैं। मान्यता यह है कि भोले बाबा को सफेद और हरा रंग बहुत प्रिय है। यही कारण है कि शिवरात्रि के दिन शिव जी को चढ़ाये हुए फूल और बेल-धतूरा सफेद और हरे रंग के ही होते है। यदि, शिवरात्रि के दिन हरे सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं, तो उससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है।
इस दिन हरे रंग के सूती कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। अगर आपके पास हरे रंग के कपड़े नहीं हैं तो आप लाल, सफेद,पीला या फिर संतरी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। महिलाओं को इस दिन इसी रंग की चूड़ी और बिंदी लगानी चाहिए। ध्यान रहे की पूजा में पहने जाने वाले ये कपड़े धुले और साफ हों।
जानकारों के अनुसार, भगवान शिव को काला रंग बिलकुल भी प्रिय नहीं है। ऐसा माना जाता है कि काला रंग अंधकार का प्रतीक होता है, इसलिए भूल कर भी कभी शिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें। कुल मिलाकर इन बताए गए रंगों के कपड़े पहनने से आपकी पूजा सफल हो सकती है।
