Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय ऐसा बिल्कुल न करें, इस विधि से चढ़ाएं जल, बन जाएंगे बिगड़े काम

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 12:12 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार का दिन हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन जो भी भक्त भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा- अर्चना करता है। उसके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

साथ ही सुख, समृद्धि, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। इसके लिए साधक सोमवार समेत अन्य दिनों में भी विधि पूर्वक महादेव की पूजा करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को शिवलिंग पर जल चढ़ाने के सही नियम पता है। आइए जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

Yavatmal Kavad Yatra: बम बम भोले’ की गूंज, कावड़ शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का खींचा ध्यान

श्रावण मास में अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना, संकटों से पाएंगे पार

शिवलिंग पर दोपहर बाद जलाभिषेक नहीं करने का कारण जानिए, और जानिए सबसे शुभ समय

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग पर हमेशा तांबे के पात्र से जल अर्पित करना शुभ होता   है। इसके अलावा, आप चांदी व कांसे के पात्र भी इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु भूलकर भी स्टील के बर्तन से शिवजी को जल अर्पित ना करें। इससे शिव की पूजा सफल नहीं मानी जाती और उसका परिणाम नहीं मिलता है।

इस बात का भी ध्यान रखें कि शिवजी को तांबे के बर्तन में कभी भी दूध नहीं चढ़ाना चाहिए, यह दूध विष के समान माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर कभी भी शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए, इससे शिवजी की कृपा नहीं मिलती है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मुख हमेशा दक्षिण दिशा में रहना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो दक्षिण दिशा में खड़े होकर शिवलिंग पर जल का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मुख कर जल का अर्घ्य देने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। साथ ही साधक की पूजा को स्वीकार करते हैं। इससे साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद परिक्रमा न करें। ऐसा करने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। परिक्रमा करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित जल को लांघना पड़ता है। शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। इसके लिए जल चढ़ाने के बाद परिक्रमा बिल्कुल न करें।

Do not do this at all while doing jalabhishek on shivling offer water with this method bad things will happen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2023 | 06:30 AM

Topics:  

  • Jalabhishek on Shivling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.