शनि की कुदृष्टि से बचना हो, तो गलती से भी शनिवार को न खरीदें ये वस्तुएं
- Written By: दीपिका पाल
शनि की कुदृष्टि से बचें (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सनातन धर्म (Hindu Dharma) में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shatra) के मुताबिक, शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता माने जाने वाले भगवान शनि देव को समर्पित होता है।शनि देव ( Shani Dev) के भक्तों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही शुभ होता है।
इस दिन शनि भक्त शनि देव की कृपा पाने के लिए उनकी आराधना करते हैं, कई सारे उपाय भी करते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट्स ने शनि को एक क्रूर ग्रह बताया है, अगर वो भक्तों से नाराज हो जाते हैं तो उनके लिए कई सारी परेशानियां खड़ी कर देते हैं। इसलिए भक्तों को शनिवार को कुछ कामों से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। ऐसे में आइए जानें, किन कामों से करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
वास्तु-ज्योतिष के अनुसार जानें
ज्योतिषियों के मुताबिक, शनिवार का दिन भगवान शनि देव की पूजा आराधना के लिए समर्पित होता हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन उनके सामने तेल का दीपक जलाना चाहिए। कहते है इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ होता हैं। इसके अलावा, इस दिन भूलकर भी सरसों के तेल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं और परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है।
कहते है, इस दिन नमक खरीदने से भी बचें, क्योंकि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर के अन्य सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है। इसके कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। अगर यदि किसी को नमक खरीदने ही है, तो वो इसे शनिवार के दिन ना लेके बल्कि किसी और दिन खरीदें, वरना इसके साइड इफेक्ट सामने आ सकते हैं।
शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी कोई भी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन लोहे की चीजों को खरीदना अशुभ माना गया है।
झाड़ू खरीदना माना जाता है अशुभ
शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन झाड़ू घर लाने से परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। साथ ही शनिवार के दिन पुरानी झाड़ू को घर में बाहर भी न फेंके वरना शनि देव आपसे क्रोधित हो सकते हैं।
इस दिन जूते-चप्पल की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जूते-चप्पल खरीदने से व्यक्ति को शनि दोष लगता है और घर में अशांति और दरिद्रता आती है।
