

टूटे बर्तन, एक्सपायर प्रोडक्ट्स और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को सही तरीके से हटाएं।
पुराने कपड़े दान करें और उपयोगी त्योहार की सजावट संभालकर रखें।
जरूरी कागजात और यादगार चीजों को बिना जांचे न फेंकें।
Things to Remove Before Diwali: दिवाली की सफाई में घर के कोने-कोने से पुरानी चीजें निकलती हैं। कहीं टूटे बर्तन मिलते हैं, तो कहीं पुराने कपड़े, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और सालों से रखे डिब्बे। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या फेंक दें और किस चीज को संभालकर रखें। दिवाली पर घर की सफाई करते समय सिर्फ सामान हटाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि कौन-सी चीज काम की है और किसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
टूटे बर्तन और खराब सजावटी सामान
घर में रखे टूटे कप, प्लेट, चटक चुके गमले और खराब सजावटी सामान को छांट लें। अगर इन्हें ठीक किया जा सकता है, तो मरम्मत कराएं। बेकार हो चुके सामान को सही तरीके से हटाएं, ताकि किसी को चोट न लगे।
अलमारी में ऐसे कपड़े मिल सकते हैं जिन्हें आपने लंबे समय से नहीं पहना है। जो कपड़े अच्छी हालत में हैं, उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं। फटे या बहुत खराब कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने या टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग के लिए अलग रखें।
दिवाली की सफाई में दवाइयों की एक्सपायरी डेट जरूर देखें। पुराने स्किन केयर प्रोडक्ट्स और मेकअप को भी जांचें। एक्सपायर दवाइयों को सामान्य कूड़े में या टॉयलेट में फेंकने के बजाय स्थानीय फार्मेसी या निर्धारित दवा को निस्तारण विधि द्वारा ही फेंके।
पुराने चार्जर, खराब तार, बंद पड़े गैजेट और इस्तेमाल न होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ई-वेस्ट में डालें। इन्हें सामान्य कूड़े में न डालें। अधिकृत ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर जमा करना बेहतर है।
घर में जमा पुराने डिब्बों, खाली बोतलों और पैकेजिंग को छांटें। साफ और उपयोगी डिब्बे रख सकते हैं, जबकि बाकी सामान को उसकी सामग्री के अनुसार रीसाइक्लिंग के लिए दें।
1. पुरानी तस्वीरें, पत्र, जरूरी दस्तावेज और यादगार चीजें संभालकर रखें। इन्हें सुरक्षित फोल्डर या बॉक्स में व्यवस्थित करें।
2. अच्छी हालत में मौजूद दीये, लाइट्स, तोरण और सजावटी सामान को अगले साल इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें। बिजली की खराब लाइट्स को इस्तेमाल न करें।
3. जो चीजें मजबूत हैं और आगे काम आ सकती हैं, उन्हें सिर्फ पुरानी होने के कारण न हटाएं।
4. प्रॉपर्टी के पेपर, बीमा दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड को बिना जांचे न फेंकें। पुराने दिखने वाले कागज भी काम के हो सकते हैं।
दिवाली की सफाई में जल्दबाजी करके हर पुरानी चीज को बेकार न समझें। पहले सामान को तीन हिस्सों में बांटें- रखना, दान करना और रीसाइक्लिंग। इससे समय भी बचेगा और उपयोगी सामान बर्बाद भी नहीं होगा।