रमजान के दौरान खजूर खाना होता है सही (सौ.सोशल मीडिया)
Ramadan 2025: जहां पर रमजान की शुरूआत कुछ दिन पहले हो गई है वहीं पर इस दौरान रोजा रखने और इफ्तार शाम के समय करने के नियम होते है। रमजान पर में रोजे रखने के नियम बेहद कठिन होते है। यहां पर सूरज उगने से पहले ही रोजा शुरु करने के दौरान सेहरी खाई जाती है जिसके बाद बिना-खाएं पिएं दिनभर रहना होता है। शाम के समय रोजा खोलने यानि इफ्तार का समय होता है। इसमें खजूर के साथ ही रोजा खोला जाता है आखिर यही सूखा मेवा ही क्यों रोजेदार खाते है क्या आपने सोचा है कभी। खजूर का संबंध रमजान से होता है इसके बारे में लेख में बताते हैं।
आपको बताते चलें कि, यहां पर रोजा खोलने के लिए इफ्तार के समय खजूर का सेवन किया जाता है इसका संबंध इस्लाम धर्म में खास तरह से जुड़ा हुआ है। इस्लाम में खजूर से रोजा खोलने को सुन्नत माना जाता है। इस्लाम में सुन्नत का मतलब है पैगंबर की सीख पर चलना यानी पैगंबर मोहम्मद के बताए हुए नक्शे कदम पर चलना। इस्लाम में मान्यता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद को खजूर काफी पसंद था और वो रोजा खोलते वक्त इसे खाते थे।
यहां पर इसे अब परंपरा का हिस्सा मानते है। रमजान के दौरान खजूर की दुकानें सज जाती है जिसे हर मुस्लिम लेता है इस रोजा खोलने के दौरान खाते है।किसी रोजेदार के पास इफ्तार के समय खाने को कुछ और न हो, लेकिन दो खजूर खाकर रोजा खोलने की चाहत सभी को होती है क्योंकि उनके पैगम्बर को भी खजूर बेहद पसंद थे।
खजूर खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
आपको बताते चलें कि, यहां पर रमजान का महत्व तो आप जान चुके है लेकिन इस दौरान खजूर खाने के नियम होते है। खजूर की केवल एक वैरायटी नहीं होती है बल्कि कई होती है। इसमें मेज़दओल खजूर को खजूरों का राजा भी कहा जाता है. इसके साथ ही खूनेजी खजूर, हिलालवी खजूर इसके अलावा अम्बर नाम के खजूर की भी मांग रहती है। खजूर वैसे तो अरब या अफ्रीका में पैदा होता है लेकिन भारत के कई प्रदेशों में खजूर की खेती होती है। बाजारों में खजूर स्टोर से लेकर सड़कों पर लगने वाली फेरी में भी खूब दिखाइए दे रहा है. 100 रुपया कीमत से शुरू होकर खजूर शहर में 5 हजार रुपए किलों के हिसाब से बिक रहा है। आप इन कई वैरायटी में एक खजूर चुन सकते है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ऐसा कहते है कि, सेहरी या इफ्तार के समय खजूर खाने का नियम होता है इसका नाता सेहत और शरीर में पानी की कमी को पूरी करने से है।दरअसल खजूर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है और पूरे दिन पानी न पीने से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है. लेकिन जैसे ही खजूर खाया जाता है तो वो शरीर में पानी की कमी के साथ ग्लूकोज की भी भरपाई करता है. इसलिए बेहद ताकतवर फल में खजूर की गिनती होती है और इसके कई फायदे भी होते हैं।