सेहत के लिए नुकसान भी करता है खरबूजा का सेवन, किसे और कब करना चाहिए इससे परहेज, जानिए
गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खरबूजा का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है अगर आप इसके फायदे जानते है तो आपको नुकसान भी जानना चाहिए , आइए जानते है इस आर्टिकल में।
- Written By: दीपिका पाल
खरबूजा खाने के फायदे (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: यूं तो ‘खरबूजा’ (Muskmelon) अपनी मिठास एवं स्वाद के लिए बहुत लोकप्रिय मानी जाती है। ‘खरबूजा’ के बीजों की गिरी से मेवा बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की मिठाई में भी किया जाता है। आपको बता दें, गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में खरबूजे (Muskmelon) की भरमार हो जाती है। मीठा, रसदार और ठंडा खरबूजा (Muskmelon) न सिर्फ मन को भाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जान लें। इसका ज्यादा सेवन सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।
खरबूजा खाने से ये होते है नुकसान
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
गर्मी में खरबूजा खाना हेल्दी माना जाता है तो वहीं पर नियमित इसका सेवन करने के नुकसान होते है जो इस प्रकार है…
1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खरबूजा की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सर्दी- खांसी और ठंड लगने की परेशानी कई गुना बढ़ सकती है। कई लोग खरबूजा को ज्यादा मात्रा में खा लेते है। जिस कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।
2- अगर डायबिटीज मरीज ज्यादा खरबूजा खाते हैं तो उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। खरबूजे का ग्लाइकेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, इसलिए डायबिटिक को यह फल खूब पसंद होता है। यही कारण है कि उन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह पर इसका नियमित तौर पर सेवन भी नहीं करना चाहिए।
3- आयुर्वेद के मुताबिक, खरबूजे को जब भी खाएं अकेले ही खाएं, क्योंकि इसके साथ कुछ भी खाना बॉडी में कई चीजों को असंतुलित कर सकता है और बीमारी का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट खरबूजे के बाद पानी न पीने की सलाह देते है। खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर की मात्रा काफी होती है। आंतों में बैक्टीरिया को पनपने में पानी और शुगर काफी मदद करते है। ऐसे में खरबूजा खाकर पानी पीने से आंतों में बैक्टीरिया का इंफेक्शन हो सकता है।
4- कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर धब्बे, खुजली, सूजन, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकते है।
5-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, खरबूजे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप एक बार में बहुत ज्यादा खरबूजा खाते हैं, तो इससे पेट फूलना, गैस, अपच और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।
