घी खाने के हैं शौकीन, या फिर लग चुकी है आदत, तो कभी न खाएं इन चीज़ों के साथ, वरना हो सकते हैं परिणाम गंभीर
अगर आप दाल, खिचड़ी, रोटी या पुलाव पर घी डालकर खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें, हर चीज के साथ घी खाना फायदेमंद नहीं होता है। कुछ चीजों के साथ घी खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
घी के साथ न खाएं ये चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)
Foods not to mix with ghee: भारतीय घरों की रसोई में घी का इस्तेमाल खूब होता है। रोटी से लेकर सब्जी तक में घी होता है। हमारी सेहत के लिए घी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स फिट और एक्टिव रहने में मदद करते हैं। घी में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं।
अगर आप दाल, खिचड़ी, रोटी या पुलाव पर घी डालकर खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर चीज के साथ घी खाना फायदेमंद नहीं होता है। कुछ चीजों के साथ घी खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते है किन चीजों के साथ घी खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
घी के साथ इन चीजों का सेवन करना नुकसानदायक होता है-
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Giloy Water Benefits : रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी… शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
घी और शहद
आयुर्वेद के अनुसार, घी और शहद को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं। इसके कारण शरीर में दोष असंतुलित हो जाते हैं और पाचन क्रिया को नुकसान होता है। इसलिए इन दोनों को हमेशा अलग-अलग ही खाना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मछली और घी
घी के साथ आपको कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते हैं, तो आपके डाइजेशन पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार इन दोनों ही चीजों के साथ सेवन से आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स हो सकती है और इसके साथ ही शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स बनने भी शुरू हो जाते हैं।
चाय या कॉफी के साथ घी
आजकल चाय या कॉफी में घी डालकर पीना काफी ज्यादा ट्रेडिंग है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, चाय और कॉफी में घी डालकर पीने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसे पचाना मुश्किल होता है और यह कॉम्बिनेशन हर किसी को सूट नहीं करता है। अगर आप कॉफी या चाय में घी डालकर पीते हैं, तो आपको ब्लोटिंग या एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए, ऐसी गलती भूल कर भी न करें।
घी और दही
घी और दही को साथ में खाने से मना किया जाता है। इन दोनों की तासीर भी एक दूसरे से अलग होती है जिस वजह से इन्हें साथ में खाने से मना किया जाता है। जब आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खाते हैं, तो आपको इन्हें डाइजेस्ट करने में काफी परेशानी होती है।
खट्टी चीजें और घी
खट्टी चीजों, जैसे दही, नींबू या अम्लीय फल, के साथ घी का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टी चीजों में अम्लता होती है, जो घी के साथ मिलकर पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
