Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐसे चुटकी में चमकाएं तांबे के बर्तन, दिवाली की सफाई होगी आसान

सालभर इस्तेमाल करने के बाद तांबे के बर्तन अक्सर काले और धूमिल हो जाते है! अगर आप भी अपने तांबे के बर्तनों को चमकाना चाहते हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स हैं जिन्हें अपनाकर आप इन्हें नए जैसा बना सकते है!

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Oct 23, 2024 | 11:53 AM

तांबे के बर्तन साफ करने के तरीके,

Follow Us
Close
Follow Us:

 Diwali 2024: दिवाली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। देश के हर कोने पर इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। हालांकि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरो पर हैं और घर की सफाई में जब बात मंदिर की आती है, तो तांबे के बर्तनों की चमक लौटाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है!

सालभर इस्तेमाल करने के बाद ये बर्तन अक्सर काले और धूमिल हो जाते है! अगर आप भी अपने तांबे के बर्तनों को चमकाना चाहते हैं, तो यहां 5 आसान ट्रिक्स हैं जिन्हें अपनाकर आप इन्हें नए जैसा बना सकते है! आइए जानते है इन आसान ट्रिक्स के बारे में-

तांबे के बर्तनों को चमकाने के 5 आसान ट्रिक्स

1. नींबू और नमक का कमाल

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू और नमक का मिश्रण तांबे की सफाई के लिए बेहतरीन काम करता है। नींबू के रस में हल्का नमक मिलाएं और इसे तांबे के बर्तन पर रगड़ें। कुछ ही मिनटों में बर्तन की काली परत गायब हो जाएगी और तांबा फिर से चमक उठेगा।

2. सिरका और बेकिंग सोडा का जादू

सिरका और बेकिंग सोडा मिलाने से एक फिज़ी रिएक्शन होता है, जो तांबे पर जमी गंदगी को दूर करने में मदद करता है। बस बर्तन पर इस मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

3. टूथपेस्ट का उपयोग करें

आपको बता दें, अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल एक तेज और आसान उपाय है। किसी पुराने ब्रश से बर्तन पर टूथपेस्ट लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। यह जिद्दी धब्बों को हटाकर बर्तन को तुरंत चमका देता है।

4. टमाटर का रस और नमक का मेल

टमाटर का रस और नमक मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे तांबे के बर्तन पर लगाएं। टमाटर में एसिड होता है, जो तांबे की चमक को वापस लाने में मदद करता है। इसे कुछ मिनटों तक रगड़ने के बाद बर्तन को पानी से धो लें।

5. आटा, नमक और सिरका का पेस्ट

अगर तांबे के बर्तन बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं, तो आटा, नमक और सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर इसे मुलायम कपड़े से साफ कर लें। बर्तन चमक उठेगा।

Cleaning puja utensils on diwali use these tricks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 11:53 AM

Topics:  

  • Cleaning Tips
  • Diwali

सम्बंधित ख़बरें

1

कितने दिन और कितनी बार में बदलनी चाहिए बिस्तर की चादरें? जानिए एक्सपर्ट की सलाह और बड़ी गलतियां

2

बिना रगड़े ही आसानी से साफ होगा आपके ऊनी कपड़ों पर जमा मैल, बस चाहिए ये तीन चीजें, और देखें चमत्कार

3

घर के मंदिर की सफाई कब और कैसे करें? जानें सही दिन, नियम और धार्मिक मान्यताएं

4

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.