Holi Skin Care: इन खास तरीकों से होली का पक्का रंग करें साफ, बेफ्रिक होली खेल पाएंगें आप
होली के दिन चेहरे पर लगे पक्के रंग को साफ करना चाहते है तो आप इन खास तरीकों को अपना सकते है। इन तरीकों की मदद से आपके चेहरे का रंग आसानी से मिट जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
- Written By: दीपिका पाल
होली के रंग को साफ करने के तरीके (सौ.सोशल मीडिया)
Holi Skin Care: हर किसी को होली खेलना बेहद पसंद होता है रंग औऱ गुलाल के बिना त्योहार पूरा नहीं होता है। कई बार होली के कुछ रंग पक्के नजर आते है जल्दी साफ नहीं किया जाए तो त्वचा पर असर कर लेते है। यहां होली के दिन चेहरे पर लगे पक्के रंग को साफ करना चाहते है तो आप इन खास तरीकों को अपना सकते है। इन तरीकों की मदद से आपके चेहरे का रंग आसानी से मिट जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। चलिए जानते है इन खास तरीकों के बारे में…
जानिए इन तरीकों के बारे में
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
यहां पर चेहरे पर लगे होली के रंग को हटाना चाहते है तो आप होली खेलने से पहले ही नारियल तेल लगा सकते है। या आप रंग को छुड़ाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस तरीकें को अपनाने के लिए सबसे पहले सादे पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए। इसके बाद नारियल का तेल चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करनी है। फिर पानी से चेहरे को साफ करें। अगर आपके चेहरे का सारा रंग साफ हो जाता है तो आप चेहरे पर साबुन लगाकर साफ कर सकते है। इस वजह से आपके चेहरे का पक्का सा रंग हट जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
चेहरे पर लगाए मुल्तानी मिट्टी
यहां पर चेहरे पर लगे रंग को हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा लें। अगर आपको चेहरे पर मौजूद पक्के दाग को अच्छे से साफ करना है, तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल करके इससे रंग को साफ करें। इससे आपके चेहरे का गहरा रंग साफ हो जाएगा।
इन बातों को जानना भी जरूरी
यहां पर इन उपायों के लिए अलावा इन बातों का ख्याल रखते है तो भी होली के रंग से त्वचा को बचा सकते है।
- पक्के रंगों की होली खेलते समय उनकी क्वालिटी चेक कर लें।
- चेहरे पर अगर पक्के रंग लगने से पहले तेल लगाएं। इससे रंग ज्यादा नहीं चढ़ता है।
महाकुंभ की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
- रंगों को ज्यादा समय तरह चेहरे पर लगे न रहने दें।
- होली के रंगो को चेहरे पर से हटाने के लिए सीधा स्किन पर साबुन का इस्तेमाल न करें।
