21 जुलाई को मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा, इस खास दिन करें इन मंत्रों का जाप, कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की
गुरू पूर्णिमा इस साल 21 जुलाई को मनाई जा रही है जहां पर विधि-विधान के साथ गुरू को पूजा जाता है। ऐसे में आप भी गुरू के इस आशीर्वाद को पाना चाहते हैं तो, गुरू पूर्णिमा पर इन खास मंत्रों का जाप कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
गुरू पूर्णिमा करें इन मंत्रों का जाप (सौ.सोशल मीडिया)
कहते हैं गुरू बिना ज्ञान कहां, अंधकार से भरी दुनिया में उजियारा सा दीपक जलाने के लिए गुरू की उत्पत्ति हुई है। एक अच्छे गुरू का साथ मिल जाए तो हर किसी की राह आसान हो जाती है औऱ वे सन्मार्ग में लगते हुए विजय को प्राप्त करते है। ऐसे ही गुरु को समर्पित हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है जो हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है।
ऐेसे ही गुरू पूर्णिमा इस साल 21 जुलाई को मनाई जा रही है जहां पर विधि-विधान के साथ गुरू को पूजा जाता है। ऐसे में आप भी गुरू के इस आशीर्वाद को पाना चाहते हैं तो, गुरू पूर्णिमा पर इन खास मंत्रों का जाप कर सकते है।
जानिए इन में मंत्रों के बारे में
ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार इन खास मंत्रों के बारे में जानकारी दी गई है जिसका पालन करते हुए आप मंत्रों का जाप कर सकते है..
सम्बंधित ख़बरें
Guru Purnima: गुरू पूर्णिमा 2026 की तिथि को लेकर कंफ्यूज़न ख़त्म, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सोनाक्षी सिन्हा ने जताई चिंता, बोलीं- अब चुप रहना मुमकिन नहीं
मुंह छिपाकर घूम रहे विरोधी, महिला आरक्षण बिल को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष को घेरा; अखिलेश पर भी साधा निशाना
UPTET 2026: ओएमआर शीट में छोटी चूक पड़ सकती है भारी, आयोग ने जारी किया स्पष्ट निर्देश
गुरु गायत्री मंत्र का करें जाप
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु गायत्री मंत्र का जाप 21 बार करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ॐ गुरुर्देवो द्विजदेवो त्रयीमूर्तेरगुरुर्गुर्वान्।शांतिकरो हि नो भवत्।
गुरु स्तोत्र का करें जाप
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु स्तोत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुर्देवो परमेश्वरः गुरुर्देवो भवः।
गुरु चरणामृत मंत्र का करें जाप
गुरु चरणामृत मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।
गुरु चरणामृतं तृप्तिं करोतु नः।ज्ञानं धर्मं च यशः प्रदेहि नः।
गुरु वंदना मंत्र का करें जाप
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु वंदना मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को सभी देवताओं के आशीर्वाद की भी प्राप्ति हो सकती है।
ॐ वंदे गुरुं देवतं सर्वलोकनमस्कृतम्।ज्ञानप्रदं ब्रह्मणं गुरुं ब्रह्मविद्याप्रदम्।।
गुरु मंत्र का करें जाप
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु मंत्र का जाप से करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है।
ॐ गुरु नमः
जानिए क्या मिलता है गुरू मंत्र जाप से फायदा
अगर आप यहां पर बताए जा रहे इन गुरू मंत्र का जाप करते है तो इसके आश्चर्यजनक परिणाम देखने के लिए मिलते है..
- यह मन को शांत करता है, एकाग्रता में सुधार करता है और नकारात्मक विचारों को दूर करता है।
- गुरु मंत्र जाप करने से आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है तो वहीं पर आत्मा को शुद्ध करता है।
- यह मन को शांत करता है, एकाग्रता में सुधार करता है और नकारात्मक विचारों को दूर करता है।
- गुरु मंत्र ज्ञान और बुद्धि का द्वार खोलता है। यह स्मरण शक्ति, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करता है।
- गुरु मंत्र बुरी शक्तियों से रक्षा करता है और जीवन में सकारात्मकता बदलाव लाता है।
- यह स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता प्रदान करता है। यदि आप गुरु मंत्र जाप करना चाहते हैं, तो किसी योग्य गुरु से दीक्षा प्राप्त करें और नियमित रूप से अभ्यास करें।
