-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Chant These Mantras On The Day Of Mahashivratri
महाशिवरात्रि के दिन किन मंत्रों के जाप से मिलेगी महादेव शिव की कृपा, जानिए कुछ विशेष मंत्र
- Written By: दीपिका पाल

महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप (फोटो-सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: भगवान शिव को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri 2024) का महापर्व 8 मार्च, शुक्रवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। इसकी धूम पूरे देश में हैं। लोग भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारियों में मगन है। वैसे तो, शिवरात्रि हर महीने मनाई जाती है।
फाल्गुन महीने की ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri 2024) का महत्व सबसे बड़ा है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन शिव की आराधना करने से सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
सम्बंधित ख़बरें
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
Father’s Day Quotes: हर भारतीय पिता के 7 आइकॉनिक डायलॉग, जो हर घर में सुनने को मिलते हैं
Gum Problems: क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए इसके बड़े कारण
Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एक लोटा जल हर परेशानी का हल
ऐसा कहा जाता है कि, शिव जी मात्र बेलपत्र और एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा, अगर आप शिव जी की असीम कृपा पाने चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों का जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न तो होते ही हैं साथ ही, अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। ऐसे में आइए जानें उन मंत्रों के बारे में-
‘महाशिवरात्रि’ (महाशिवरात्रि) के दिन करें इन मंत्रों का जाप :
1- ॐ नमः शिवाय
शिवजी का यह मंत्र बहुत चमत्कारी माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करें। यह मंत्र व्यक्ति के शरीर और दिमाग को शांत करता है और महादेव भी उसपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
2-ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
महाशिवरात्रि पर इस मंत्र का जाप अवश्य करें। यह शिव गायत्री मंत्र है, जिसे सर्वशक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र से व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
3-ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
शिवजी के इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। किसी मनोकामना के लिए महाशिवरात्रि पर इसका जाप अवश्य करें। यह मंत्र शिव जी तक आपकी सभी मनोकामनाएं पहुंचाता है।
4- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
यह महामृत्युंजय जाप है। इस मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
मनोकामना होती है पूरी
अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का विधिवत रूप से जाप करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस मंत्र को रुद्राक्ष (रुद्राक्ष माला जाप) की माला से 11 बार जाप करें।
ॐ ऊर्ध्व भू फट्
ॐ नमः शिवाय
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा
ॐ इं क्षं मं औं अं
ॐ प्रौं ह्रीं ठः
ॐ नमो नीलकण्ठाय
ॐ पार्वतीपतये नमः
ॐ पशुपतये नम:
इन मंत्रों के साथ आप भगवान शिव की आराधना कर सकते है ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Chant these mantras on the day of mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी जमीन तक बेच डाली! नैनी में भू माफियाओं का बड़ा खेल उजागर; खलिहान और तलाब बेच कमाया मुनाफा
Jun 20, 2026 | 03:25 PMट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Jun 20, 2026 | 03:24 PMAamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
Jun 20, 2026 | 03:22 PMरत्नागिरी के गणपतिपुले बीच पर बड़ा हादसा! लहरों की चपेट में आने से छत्रपति संभाजीनगर के 5 पर्यटक डूबे
Jun 20, 2026 | 03:20 PMनागपुर पेंच-ताडोबा में सफारी का क्रेज: जेब पर भारी पड़ रहा प्रकृति का आनंद, 35 हजार के पार रिसॉर्ट्स का किराया
Jun 20, 2026 | 03:20 PMछत्रपति संभाजीनगर में लापरवाही से कटी अंडरग्राउंड बिजली केबल, 35 हजार लोग 11 घंटे अंधेरे में रहे, केस दर्ज
Jun 20, 2026 | 03:19 PMनागपुर हाई कोर्ट अपडेट: विदर्भ की विस्फोटक इकाइयों में हादसों की होगी विशेषज्ञ जांच
Jun 20, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














