Chaitra Navratri 2026: सेलेब्रिटी जैसे फेस्टिव लुक के लिए ट्राई करें ये 7 कॉटन कुर्ता सेट्स, देखें डिजाइन्स
Cotton Anarkali Kurta Sets: चैत्र नवरात्रि के मौके पर पारंपरिक और आरामदायक कपड़े पहनना कई लोगों की पसंद होती है। ऐसे में कॉटन Anarkali Kurta सेट स्टाइल और कंफर्ट दोनों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
चैत्र नवरात्रि इस बार 19 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में अगर आप कुछ खास और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं तो कॉटन कुर्ता सेट्स बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि मार्च के महीने में काफी गर्मी पड़ रही है तो ऐसे में कॉटन कपड़े आरामदायक रहेंगे। जिन्हें आप घर पर या फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन्स के सूट लेकर आए हैं जिन्हें देखते ही आपका दिल आ जाएगा।
फ्लोरल प्रिंट्स वाले कुर्ता सेट बहुत ही सुंदर और आकर्षक लुक देते हैं। पेस्टल रंगों पर बड़े फूलों वाले प्रिंट्स इस साल काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। यह लुक आप सुबह की अष्टमी या नवमी पूजा के दौरान कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे घर के किसी भी फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
जयपुरी गोटा पत्ती वर्क कुर्ता सेट्स किसी भी उम्र की लड़की पर काफी जचेंगे। अगर आप थोड़ा फेस्टिव टच चाहती हैं तो जयपुरी प्रिंट के साथ हल्का गोटा पत्ती का काम चुन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक का कॉम्बो बहुत बेहतरीन लुक देगा।
व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट नवरात्रि के मौके पर खास लुक देगा। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। सफेद कॉटन अनारकली पर कलरफुल दुपट्टा बहुत ही एलिगेंट लुक देगा। जिसे आप पूजा के दौरान या फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
अंगरखा स्टाइल कुर्ता सेट्स काफी यूनिक लुक देते हैं। अनारकली में अंगरखा डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। आजकल सेलिब्रिटीज के बीच यह काफी लोकप्रिय है। यह आपको थोड़ा एथनिक और यूनिक लुक देगा।
मोनोक्रोम कुर्ता सेट आपको स्लीक लुक देगा। एक ही रंग का कुर्ता और प्लाजो सेट आपकी हाइट को ज्यादा दिखाता है और बहुत ही शानदार लुक देता है। इस तरह के सूट नवरात्रि पर आप कैरी करेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
बांधनी प्रिंट कुर्ता सेट नवरात्रि पर बहुत ही खास लगते हैं। लाल या पीले रंग के बांधनी अनारकली सूट पूजा के लिए बहुत ही शुभ भी माने जाते हैं। जिन्हें आप किसी भी कलर में ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी लुक में चार चांद लगा देगी।
टियर डिजाइन यानी स्टेप्स या लेयर्स वाले अनारकली सेट्स नवरात्रि पर बहुत चर्चा में रहते हैं। डांडिया नाइट्स या गरबा के लिए बहुत ही अच्छा लुक देते हैं। इनका घेर बड़ा होता है इसलिए डांस करते समय यह सबका ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं।
